Tuesday, February 7, 2012

चौटाला ने किया शोक व्यक्त


चौटाला ने किया शोक व्यक्त 
करनाल (अनिल लाम्बा) : इनेलो प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला मंगलवार को कर्ण विहार पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहरी उपप्रधान नवीन शर्मा के पिता के निधन पर शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इस अवसर पर जिला प्रधान यशवीर राणा, ओम प्रकाश सलूजा, गुरदेव रंबा, हरपाल रोड, सुखबीर सिंह, अनिल पंवार एडवोकेट, राजेश डांगी, रामसिंह कश्यप, राकेश सैनी, बलदेव राज शर्मा, राकेश कश्यप, ओम प्रकाश, रघुबीर रोड, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, मदन लाल, भूपेंद्र, सुरजीत मान, प्रमोद पांचाल सहित अन्य उपस्थित रहे। जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान दलबीर, असंध इनेलो नेता दलबीर घणघस ने कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आज प्रदेश का हर व्यक्ति परेशान है। किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी सहित समाज का प्रत्येक व्यक्ति सरकार को कोस रहा है। लोग इनेलो राज को याद कर रहे हैं। एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है।  कांग्रेस का सफाया कर इनेलो पार्टी प्रदेश की बागडोर संभालेगी। मौके पर देवेंद्र अत्री, मोरध्वज बलहारा, सुरेश मान व ब्रह्मप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment