विपक्ष के हमलों से कांग्रेसी बौखलाए, सोनिया ने किया हुड्डा को तलब
मुख्यमंत्री ने रक्षात्मक रवैया अपनाया
करनाल (अनिल लाम्बा) :
पिछले तीन महीनों में जिस तरह से ठंडी पड़ी राजनीतिमें उफान आ रहा है, उसके चलते प्रदेश के सियासीमाहौल में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं | विपक्ष पहलीबार सरकार पर हमला करने की स्थिति में आया है |जिस तरह से इनेलो और भाजपा, हजकां ने मिलकरकांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े खड़े कर दिए |मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सवालों के कटघरे में लाकरखडा कर दिया, उससे कांग्रेसी बौखला रहे हैं | महंगाईऔर जे.प़ी.सी के मुद्दों पर जिस तरह से कांग्रेस ने केंद्र में विपक्ष के आगे घुटने टेक दिएऔर रक्षात्मक स्थिति में आ गया, उसी तरह से प्रदेश में भी आने वाले समय में राज्यसरकार विपक्ष के आगे बचाव की मुद्रा में आ जायेगी | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंहहुड्डा को पार्टी के बाहर ही नहीं बल्कि पार्टी के भीतर भी आलोचनाओं का सामनाकरना पड़ रहा है | पार्टी के भीतर उनके परम्परागत विरोधी उन्हें राजनितिक तौर परपरेशान कर रहे हैं | सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सुप्रीमों सोनिया गांधी ने हुड्डा कोतलब भी किया है | हुड्डा अपनी दूसरी पारी के दौरान कमजोर मुख्यमंत्री साबित होरहे हैं | जिस तरह से पहली पारी में उन्होंने विपक्ष पर आक्रमण किये थे, उनके हाथों सेमुद्दे छीन लिए थे | दूसरी पारी में वह पहली पारी जैसे तेवर नहीं दिखा पाए | हालातयह हैं कि दौ साल बीतने को हैं लेकिन अभी तक न तौ निगम के पदाधिकारियों कीघोषना की और न ही मुख्यमंत्री ने मण्डी कमेटी और मार्किट कमेटी के अध्यक्षों कीघोषना की | कांग्रेस के भीतर भी मुख्यमंत्री के प्रति असंतोष पनप रहा है | यही कारणहै कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता घर बैठे हैं | उनकी सता के गलियारों में पूछ नहीं है |कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे | इस सम्बन्ध में पार्टी के भीतर उनकेविरोधियों ने सोनिया गांधी को वास्तविक स्थिति से अवगत करवा दिया |
चर्चा यह भी है कि प्रदेश में बड़ा राजनितिक फेरबदल हो सकता है | यहाँपर कांग्रेस की सुप्रीमों सोनिया गांधी परिवर्तन का आगाज कर सकतीहैं | जिस तरह से यु. प़ी. में आने वाले दिनों में चुनाव हैं, उसके चलते भीयहाँ पर परिवर्तन इस तरीके से हो सकता है, जिससे कि यु. प़ी. केचुनावों में कांग्रेस को फायदा हो | राजधानी के गलियारों में इस तरह कीचर्चाएँ आमतौर पर की जा रही हैं | मुख्यमंत्री के तेवर जिस तरह से ढीलेहैं, वहीँ पर उनके चेहरे पर जो चमक पहली पारी के दौरान दिखाई देतीथी, वह अब धूमिल होती जा रही है |इसका फायदा मनौवैज्ञानिक तौरपर विपक्ष को हो रहा है | ज़मीन के अधिग्रहण, भूमि घोटाले औरनिर्दलीय विधायकों को लेकर विपक्ष ने जिस तरह से दौ-दौ हाथ किये हैं,उससे भी कांग्रेस की छवि प्रभावित हुई है |
No comments:
Post a Comment