Thursday, March 3, 2011

विपक्ष के हमलों से कांग्रेसी बौखलाए, सोनिया ने किया हुड्डा को तलब


विपक्ष के हमलों से कांग्रेसी बौखलाए, सोनिया ने किया हुड्डा को तलब

Sonia-Gandhi-Hooda3करनाल, (अनिल लाम्बा)... पिछले तीन महीनों में जिस तरह से ठंडी पड़ी राजनीति में उफान आ रहा है, उसके चलते प्रदेश के सियासी माहौल में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं | विपक्ष पहली बार सरकार पर हमला करने की स्थिति में आया है | जिस तरह से इनेलो और भाजपा, हजकां ने मिलकर कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े खड़े कर दिए | मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सवालों के कटघरे में लाकर खडा कर दिया, उससे कांग्रेसी बौखला रहे हैं | महंगाई और जे.प़ी.सी के मुद्दों पर जिस तरह से कांग्रेस ने केंद्र में विपक्ष के आगे घुटने टेक दिए और रक्षात्मक स्थिति में आ गया, उसी तरह से प्रदेश में भी आने वाले समय में राज्य सरकार विपक्ष के आगे बचाव की मुद्रा में आ जायेगी | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा को पार्टी के बाहर ही नहीं बल्कि पार्टी के भीतर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है | पार्टी के भीतर उनके परम्परागत विरोधी उन्हें राजनितिक तौर पर परेशान कर रहे हैं | सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सुप्रीमों सोनिया गांधी ने हुड्डा को तलब भी किया है | हुड्डा अपनी दूसरी पारी के दौरान कमजोर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं | जिस तरह से पहली पारी में उन्होंने विपक्ष पर आक्रमण किये थे, उनके हाथों से मुद्दे छीन लिए थे | दूसरी पारी में वह पहली पारी जैसे तेवर नहीं दिखा पाए | हालात यह हैं कि दौ साल बीतने को हैं लेकिन अभी तक न तौ निगम के पदाधिकारियों की घोषना की और न ही मुख्यमंत्री ने मण्डी कमेटी और मार्किट कमेटी के अध्यक्षों की घोषना की | कांग्रेस के भीतर भी मुख्यमंत्री के प्रति असंतोष पनप रहा है | यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता घर बैठे हैं | उनकी सता के गलियारों में पूछ नहीं है | कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे | इस सम्बन्ध में पार्टी के भीतर उनके विरोधियों ने सोनिया गांधी को वास्तविक स्थिति से अवगत करवा दिया | चर्चा यह भी है कि प्रदेश में बड़ा राजनितिक फेरबदल हो सकता है | यहाँ पर कांग्रेस की सुप्रीमों सोनिया गांधी  परिवर्तन का आगाज कर सकती हैं | जिस तरह से यु. प़ी. में आने वाले दिनों में चुनाव हैं, उसके चलते भी यहाँ पर परिवर्तन इस तरीके से हो सकता है, जिससे कि यु. प़ी. के चुनावों में कांग्रेस को फायदा हो | राजधानी के गलियारों में इस तरह की चर्चाएँ आमतौर पर की जा रही हैं | मुख्यमंत्री के तेवर जिस तरह से ढीले हैं, वहीँ पर उनके चेहरे पर जो चमक पहली पारी के दौरान दिखाई देती थी, वह अब धूमिल होती जा रही है |इसका फायदा मनौवैज्ञानिक तौर पर विपक्ष को हो रहा है | ज़मीन के अधिग्रहण, भूमि घोटाले और निर्दलीय विधायकों को लेकर विपक्ष ने जिस तरह से दौ-दौ हाथ किये हैं, उससे भी कांग्रेस की छवि प्रभावित हुई है

No comments:

Post a Comment