रायपुर. यहां आयोजित सत्संग कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ संत आसाराम बापू की टिप्पणी पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेसियों ने बुधवार को सभी जिला मुख्यालयों समेत गांधी चौक मैदान में बापू का पुतला जलाया। उन्होंने बापू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और उनकी संस्था के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की । पीसीसी अध्यक्ष नंद कुमार पटेल व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने कहा कि बापू स्वयं हत्याओं और भयादोहन जैसे गंभीर आरोपों से घिरे हैं। वे धार्मिक कार्यक्रम में राजनीतिक टिप्पणी कर सांप्रदायिक भावनाएं भड़का रहे हैं। श्री पटेल व श्री चौबे ने आरोप लगाया है कि आजादी की लड़ाई में सब कुछ न्यौछावर करने वाले नेहरू-गांधी परिवार पर बापू की अपमानजनक टिप्पणी के पीछे भाजपा सरकार भी शामिल है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धर्म की आड़ में आसाराम बापू ने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। वे फर्जी संत हैं। भविष्य में उन्हें संत वेदांती की तरह राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि आसाराम बापू ने सोनिया गांधी पर टिप्पणी कर संत परंपरा को कलंकित किया है। उनकी मुख से की गई टिप्पणी दिल को तकलीफ पहुंचाने वाली और निंदनीय है। उन्होंने भारत में हिंदू धर्म की परंपरा को ही भूला दिया जिसमें विवाहोपरांत भारतीय नारी का घर केवल मृत्यु उपरांत ही छूटता है। सांसद चरणदास महंत ने कहा कि आशाराम अपने गिरहबान में झांके। उनके आश्रम में दूधमुंहे बच्चों की बलि हुई है। देश की जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। श्री महंत कोरबा में पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संत से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रमेश वल्र्यानी, शहर अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल, महामंत्री निरंजन हरितवाल, शारीक रईस खान, आयशा सिद्दकी, सुधीर कटियार, महेंद्र छाबड़ा, दौलत रोहड़ा समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने संत आसाराम के बयान की निंदा की है। राजधानी में कांग्रेसियों ने आसाराम बापू के बयान के विरोध में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। कांग्रेसियों का आरोप है कि संत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।उनको पहले अपना दामन देखना चाहिए।उनके बेटे पर कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से चल रहे हैं।पुतला दहन में विनोद तिवारी, विभाष सिंह, नितिन यादव, सुशील अग्रवाल, आशीष दुबे, सन्नी अग्रवाल, सैय्यद उमैर, प्रताप सिंह भी शामिल थे।
टिप्पणी से आसाराम का चरित्र उजागर : युकां
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर संत आसाराम बापू की टिप्पणी से नाराज युवक कांग्रेस और छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास संगठन ने निंदा की है। युकां ने इसे आसाराम बापू का दोहरा चरित्र बताया।
संगठन के प्रदेश महासचिव पप्पू बघेल और भगवानू नायक ने कहा कि आसाराम बापू को भारतीय संस्कृति का अध्ययन करना चाहिए। सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करके आसाराम ने अपने दोहरे चरित्र का परिचय दिया है। पिछड़ा वर्ग विकास संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा साहू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को सिविल लाइन स्थित सागौन बंगले में विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पार्वती साहू, यशोदा मनहरे, शफीका बानो, बूंदाबाई निषाद, धर्मिन बाई निषाद आदि लोग उपस्थित थे।
बापू की बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
संत आसाराम बापू के कथित बयान से मचे बवाल पर बापू के केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील वानखेड़े ने एक बयान में कहा कि बापू की बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। बापू ने किसी के भी बारे में अनुचित बातें नहीं कही। उन्होंने प्रवचन के दौरान अपने भक्तों को बाबा रामदेव के सहयोगियों की बातें बताई थी। उन्होंने कहा था कि बाबा रामदेव के सहयोगी और अनुयायी पिछले दिनों उनसे मुलाकात की थी। चर्चा में उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को केंद्र सरकार द्वारा कुचलने की बात बताई। साथ ही उन्हें बताया कि बाबा रामदेव के अनुयायी देश में अब मैडम भारत छोड़ो आंदोलन छेड़ने वाले हैं। वे मैडम भारत छोड़ो नारा भी लगा रहे थे। साथ ही अपनी आगामी योजना भी उन्हें रामदेव ने बताई। यह बात प्रवचन के दौरान बापू ने अपने भक्तों को बताई। इस दौरान उन्होंने न तो किसी राजनीतिक पार्टी का नाम लिया और न ही किसी राजनीतिक हस्ती का। उनकी बातों को अनावश्यक तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। सत्संग का उद्देश्य लोगों के बीच सदाचार और भक्ति फैलाना है। हम किसी की भावनाओं को भड़काना नहीं चाहते। न ही ऐसा काम करते हैं।

No comments:
Post a Comment