करनाल (अनिल लाम्बा) इनेलो सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की लोकप्रियता के दिवानों की कमी ना तो देश में है और ना ही विदेशों में | इटली पहुंचने पर हरियाणा के जिला करनाल , कैथल , कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों से इटली पहुंचे एनआरआइयों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें अपनी व अपने क्षेत्र के लोगों की और से ताउम्र समर्थन देने का ऐलान किया है | उक्त जानकारी देते हुए एनआरआई के भाई विनोद मिर्जापुर ने बताया कि एनआरआई रणधीर सिंह पुत्र शेर सिंह कौल , भाग सिंह , सुनील कुमार , सुरेन्द्र सिंह नम्बरदार , इकबाल सिंह कौल सहित सुरजीत सिंह पिहोवा ने इटली पहुंचे ओम प्रकाश चौटाला का जोरदार स्वागत किया और इस दौरान इन सभी ने यह ऐलान किया कि वह हरियाणा में इनेलो का समर्थन करेंगे और पार्टी की नीतियों को प्रचारित व प्रसारित करेंगे | इनेलो सुप्रीमों ने भी सभी लोगों को आश्वस्त किया कि जो मान-सम्मान उन्हें विदेश में अपने लोगों से मिला है , वह इस मान-सम्मान के आभारी हैं और विश्वाश दिलाते हैं कि इनेलो सुख-दुःख में उनकी सहभागी बनेगी | पार्टी में उन्हें बराबर का मान-समान दिया जाएगा | उन्होंने कहा कि विदेशों में आकर बसे हरियाणा के लोगों का इनेलो को भरपूर समर्थन मिला है | यह सभी विदेश में भी पार्टी की नीतियों को प्रचारित करने का काम कर रहे हैं | उन्होंने सभी एनआरआई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी विदेश व अपने देश में इनेलो को उनका सहयोग व समर्थन मिलता रहेगा | इस मौके पर उनके पौत्र कर्ण चौटाला मौजूद थे |
No comments:
Post a Comment