
हिसार (अनिल लाम्बा) शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह गंभीर स्थिति धारण कर चुकी है। जिसके कारण हजारों लोग न केवल आए दिन परेशान होते हैं बल्कि वे अपने गतंव्य स्थानों पर भी समय पर नहीं पहुंच पाते।। हुड्डा सरकार हिसार में जाम की समस्या से निजात दिलवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कही। उन्होंने आज यहां अर्बन स्टेट स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पहले डा. अजय सिंह चौटाला आज यहां जवाहर नगर स्थित सेक्टर 15 में डा. दर्शन बांगड़ का कुशलक्षेम जानने उनके आवास पर गए। हैफेड में कार्यकर्ता डा. बांगड़ पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं।इनेलो महासचिव डा. चौटाला ने कहा कि हिसार शहर में दिनों-दिनों जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर के मुख्य बाजार, व गली मोहल्लों को जोडऩे वाली सड़कों के अलावा नगर के बीचोंबीच गुजरने वाली सड़कों पर भी घंटों की जाम लगने की स्थिति आम हो गई है। उन्होंने कहा कि यह सारी समस्याए इनेलो के शासनकाल में मंजूर किए गए बाईपास को समय से सिरे न चढ़ाने के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से प्रदेश में हुड्डा सरकार सत्तासीन है परन्तु हिसार में अभी एक भी बाईपास का निर्माण नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि हुड्डा व उनकी सरकार के मंत्री हिसार में आते हैं तो क्षेत्र के लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं परन्तु उनपर काम कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि बाहर से हिसार में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को भारी परेशानी है। यदि कोई गंभीर मरीज उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ता है जाम की गंभीर स्थिति के चलते उसकी जान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर नगर में जाम की स्थिति को जड़ समाप्त कर नगर के सौंर्दर्यकरण के लिए विशेष परियोजनाएं तैयार की जाएंगी। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने एक रोज पहले हुए घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आपराधिक घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान, प्रदेश प्रवक्ता डा. केसी बांगड़, सतबीर वर्मा, जिला युवा प्रधान अशोक पूनिया, मुकेश सेठी, अनूप धानक सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment