कांग्रेस के घर में ही छिड़ी जंग , विपक्षियों के हमले तेज़
नई दिल्ली (अनिल लाम्बा) यूपी में जारी चुनावी घमासान के
बीच बटला हाउस एनकाउंटर का मुद्दा भी गरमाने लगा है।
बटला हाउस पर अब कांग्रेस में ही दो फाड़ हो गई है |केंद्रीय
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अब आमने सामने हो
गए है | दिग्विजय सिंह ने यह कहकर मामले को तूल दे दिया के सोनिया गांधी तस्वीर
देखकर नहीं रोईं थी, यह सलमान खुर्शीद की अपनी व्याख्या है |केंद्रीय कानून मंत्री सलमान
खुर्शीद ने चुनावी सभा में कहा कि सोनिया गांधी बटला हाउस एनकाउंटर की तस्वीरें देखकर
रो पड़ीं थी। खुर्शीद के इस बयान पर विपक्षी दलों ने कांग्रेस को तो निशाने पर लिया ही, खुद
अपनी पार्टी के ही सीनियर नेता ने उनके दावों पर सवाल उठा दिए हैं। कांग्रेस महासचिव
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सोनिया गांधी तस्वीर देखकर नहीं रोईं थी, यह सलमान खुर्शीद
की अपनी व्याख्या है। सपा नेता आजम खान ने कांग्रेस पर मुसलमानों की लाशों पर
सियासत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस को ‘नौटंकी’ करने वाली पार्टी करार देते
हुए कहा कि सोनिया गांधी घडियाली आंसू बहाती हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए
कहा कि यह केंद्रीय मंत्री का यह बयान बेहद दुखद है और उन्हें तुंरत इस्तीफा दे देना चाहिए।
विनय कटियार ने कहा कि किसी भी आतंकी की मौत पर विधवा विलाप करने की कांग्रेस की
आदत है। भाजपा चुनाव प्रचार में यह मुद्दा उठाएगी।विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी
दिन खुर्शीद ने आजमगढ़ के लालगंज और सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी सभाओं में
बटला कांड पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि बटला का हादसा जिस समय हुआ था, उस वह
हुकूमत में नहीं थे। एक वकील और कांग्रेसी कार्यकर्ता की हैसियत से घटना की तस्वीर
सोनिया गांधी को दिखाई थी। उन्होंने कहा कि तस्वीरें देखकर सोनिया के आंसू फूट पड़े और
हाथ जोड़कर कहा कि ‘मुझे तस्वीर मत दिखाओ, इसे वजीरे आजम तक पहुंचाओ।’खुर्शीद
बोले, ‘मैं इस मामले को लेकर आगे बढ़ा। यहां तक बात पहुंची की मामले की जांच सुप्रीम
कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जा सकती है। लेकिन चुनाव होने के चलते इस मामले में कुछ
नहीं किया जा सका।’ खुर्शीद ने कहा कि इस मामले को लेकर कुछ लोग कोर्ट में गए। हालांकि
हमेशा अदालत के फैसले हमारे हक में नहीं होते।बटला कांड के समय सपा के साथ रहे अमर
सिंह ने आरोप लगाया कि उस वक्त कांग्रेस के किसी नेता का अता-पता नहीं थी जबकि
खुर्शीद का घर भी बटला हाउस के नजदीक था। उन्होंने कहा कि सोनिया दुखी जरूर थीं
लेकिन पीएम तक बात पहुंचाने का दावा गलत है। बीएसपी सांसद विजय बहादुर सिंह ने
कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की काफी किरकिरी होनी है।आजम
खान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘बेशर्मी’ की हद पार कर गई है। उन्होंने कहा, ‘चाहे वह
बाबरी मस्जिद विध्वंस हो या भारत-पाकिस्तान का बंटवारा, यह सब कांग्रेस की देन है।
चुनाव से पहले आरक्षण का झुनझुना थमाकर मुसलमानों की जज्बातों का मजाक उड़ाया जा
रहा है। बटला कांड का मुद्दा उठाकर उन्हें जलील किया जा रहा है।’बीजेपी नेता विनय
कटियार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का आतंकवादियों और नक्सलियों से गठजोड़ है।
उन्होंने कहा, ‘जब आतंकवादी मारे जाते हैं तो कांग्रेस रोती है। सिख दंगों में हजारों बेगुनाह
मारे गए तो उस वक्त सोनिया की आंखों में आंसू क्यों नहीं आए। कांग्रेस की इसी नीति के
चलते संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को अभी तक फांसी नहीं हुई है। जब कोई सैनिक
या जवान मारा जाता है तब कांग्रेस को कोई दुख नहीं होता लेकिन जब कोई आतंकवादी
पकड़ा जाता है तो पीएम (मनमोहन सिंह) को रात भर नींद नहीं आती। आंध्र प्रदेश में भी
कांग्रेस का नक्सलियों से गठजोड़ है।’ खुर्शीद के दावों पर सवाल उठाते हुए कटियार ने कहा,
‘क्या सोनिया मूक बधिर विद्यालय की विद्यार्थी रही हैं जो सलमान खुर्शीद के जरिये पीएम
तक अपनी बात पहुंचाने को कहती हैं। वह सीधे मनमोहन से बात कर सकती थीं। राजीव के
हत्यारों के साथ क्यों नरमी बरती जा रही है? राजीव का परिवार इन आतंकवादियों से मिलने
जेल में जाता है। विधवा विलाप करने की कांग्रेस की संस्कृति रही है।’

No comments:
Post a Comment