Sunday, May 6, 2012

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का जत्था हुआ अग्रोहा रवाना

करनाल, (इंडिया विसन) : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सस्था का जत्था आज सुबह अग्रोहा के लिए रवाना हुआ। जत्थे को केसरिया झण्डी दिखाकर हजकां व्यापार प्रकोष्ठ के  प्रदेश अध्यक्ष एंव हजकां हाई पावर कमेटी के सदस्य तेजपाल गर्ग ने  रवाना किया। उन्होंने कहा कि  यह जत्था अग्रोहा में बनने वाले  अग्र विभूति स्मारक  के बारे में विस्तृत विचार विर्मश करने के लिए जा रहा है और वहां होने वाले विशाल अग्र महापंचायत में भाग लेगा। उन्होंने वैश्य समाज को संगठित होने का आहवान करते हुए कहा कि  हमें सामूहिक रूप से एकजुट होकर बिरादरी के  हितों के लिए सकारात्मक कार्य करना होगा। करनाल से आज अग्रोहा गये जत्थे में 10 बसे व 50 कारों का विशाल कारवां शामिल था। जत्थे में  मुख्य रूप से भरत सिंगला , रामअवतार गुप्ता, एस के मित्तल , विरेन्द्र गोयल, पवन गुप्ता, आर एल बंसल, आदित्य बंसल, कैलाश गोयल, महेन्द्र जिंदल, सुनील बिंदल, सुरिन्द्र गुप्ता, पुरूषोतम गर्ग, राजेश सिंगला,  राजीव गुप्ता, भूषण गुप्ता, एडवोकेट रोहित गुप्ता, रमेश जिंदल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, धनश्याम गर्ग, विकास गुप्ता, अजय गुप्ता, पुरूषोत्तम गुप्ता, अरूण अग्रवाल तथा सतीश गुप्ता भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment