Friday, January 22, 2016

अजय पंडित के शिकार हुए ओर भी धन कुबेर आ रहे हैं सामने

दिल्ली के एक व्यवसायी से किया था 5 करोड की धोखाधड़ी
लुधियाना से किया डेढ़ करोड की धोखाधड़ी
करनाल, 22 जनवरी (लाम्बा/जैन): सियासत के गलियारों से लेकर लाल फीताशाही के रेड कारपेट तक अपनी धूम मचाने वाले हाई प्रोफाईल नटवर लाल के झांसे में कई धन कुबेर फंस गए। अभी ओर भी शिकार हुए लोग सामने आने है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान लगातार अजय पंडित से पूछताछ की जा रही है। उन लोगों के नाम भी जानने का प्रयास किया जा रहा है। जो इसके साथ जुड़े हुए थे। उनके कई लोग करनाल और हरियाणा के कई जिलों से हो सकते हैं। अभी तक जिन लोगों के बारे में उसने दावे किए हैं। उनमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके दामाद राबट वार्डा के नाम प्रमुख तौर पर शामिल है। इसके अलावा हरियाणा के कई बड़े कांग्रेसी नेताओं के नाम भी सामने आ सकते है। जो इसके साथ जुड़े हुए थे। जिनके बल पर वह अपनी सता की चौधर चलाते थे। एस.पी. पंकज नैन ने बताया कि कई खुलासो के बाद अब उनके पास उन लोगों के फोन आ रहे हैं। जिनके साथ अजय पंडित ने ठगी की। इनमे से कई लोगों को उन्होनें बुलाया है। इस मामले में कई बड़े लोगों के नाम भी आ रहे है। जो इसकी ठगी का शिकार हुए। उन्होने बताया कि एक व्यवसायी का दिल्ली से फोन आया। जिससे अजय पंडित ने 5 करोड़ रुपए लिए थे।  इसके अलावा उनके पास लुधियाना से भी व्यवसायी का फोन आया। जिससे डेढ़ करोड़ रूपए लिए थे। अजय पंडित का सम्राज्य दिल्ली से लेकर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश फैला हुआ था। हर जगह उसकी चलती थी। यही सब कारण था कि वह पंजाब हरियाणा और दिल्ली  के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश जाता था। तो उसको पुलिस की पी.सी.आर. एस्केार्ट करती थी। सूत्र बताते हैं कि उसे किन राजनेताओं के कहने से इन राज्यों में विशेष सुरक्षा मिली हुई थी। उन राजनेताओं का पता लगाने का भी प्रयास किया जाऐगा। उसके तार किन-किन भाजपा और कांग्रेस के राजनेताओं से जुड़े हुए थे। इस बात का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए  पहले से ही एस.आई.टी. गठित कर दी गई है। इसमें आने वाले समय में सोनीपत, हिसार, सिरसा और पानीपत के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को भी शामिल किया जा सकता है। एस.पी. ने इस बात से इन्कार नही किया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस से भी सहयोग लिया जा सकता है। क्योंकि इसका सारा सम्राज्य दिल्ली में फैला हुआ था। जहां का वह बेताज बादशाह था। बड़े रसूख के दम पर उसके सामने बड़े-बड़े धन कुबेर और सियासतदार व ब्यूरो क्रेटस मत्थ टेकते थे।

No comments:

Post a Comment