Friday, January 22, 2016

कर्मबीर पन्नू को मिली वरिष्ठ पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी

पत्रकार एकजुट होकर उठाएं लोगों की समस्याएं : कर्मबीर पन्नू
करनाल, 22 जनवरी (लाम्बा/जैन): वरिष्ठ पत्रकार संघ हरियाणा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। आज करनाल मुख्यालाय से जारी पैं्रस विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष शिव शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार संघ के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। जिसमें आर.आर शैली को संरक्षक बनाया गया है। इसके अतंरिक्त प्रदेश पदाधिकारियों में बृज गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. अशोक  विरेन्द्र नीटू  को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । सुशील कौशिक,  सुरेन्द्र मरवाह को माहसचिव तथा अजय गोयल और इंद्रजीत वर्मा को सचिव, ईश्वर दत्त और हरिकृष्ण आर्य को संगठन सचिव, प्रवीन कुमार और सन्नी चौहान को संयुक्त सचिव के अलावा आशुतोष गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष शिव शर्मा ने बताया कि शेष पदाधिकारियों और कार्यकरियणी सदस्यों की घोषणा शीघ्र होगी। प्रदेश के करीब 15 जिलों के अध्यक्षों की सूचि भी जारी कर दी है। जिनमें करनाल से कर्मवीर पन्नू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अम्बाला से एस.पी. सिंह, कुरूक्षेत्र से विनोद खुंगर, कैथल से नवीन मल्होत्रा, जींद से दिलबाग अहलावत, सोनीपत से योगेश सूद, रेवाड़ी से रमेश अरोड़ा, फतेहबाद से रमेश कुमार, यमुनानगर से सुरेश भारती को जिला अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश के अन्य जिलों के अध्यक्षों की भी जल्दी से घोषणा कर दी जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव शर्मा ने अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर तेज बहादुर टिक्कू को नियुक्त किया गया है। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार धमेंद्र खुराना, वीरेंद्र जांगड़ा, फतेहचंद चावला व यशपाल कादियान को अनुशासन समिति में तेज बहादुर टिक्कू के साथ शामिल किया गया है। इस दौरान संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कर्मबीर पन्न्नू ने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होकर काम करने के लिए शपथ दिलाई जाऐगी। उन्होनें कहा कि अब एकजुटता की मिसाल कायम करके पत्रकारों को समाज की दबी आवाज को उठाना होगा।

No comments:

Post a Comment