विधायक बोले, मेरे हाथ में कुछ नहीं, सीएम जानें, विनोद शर्मा पर बरसे कांग्रेसी
अम्बाला। अम्बाला सिटी विधायक विनोद शर्मा ने इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण न करने की मांग को लेकर मिले किसानों को दो टूक जवाब दे दिया है। विधायक ने कहा उनके हाथ में कुछ नहीं, जो भी करना है मुख्यमंत्री ही करेंगे। विधायक ने यह जरूर कहा कि यदि जमीन की कीमत की बात है तो उस दिशा में बात हो सकती है। मगर किसानों ने साफ कर दिया कि वे किसी कीमत पर उपजाऊ जमीन देने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार को दिन में सैकड़ों किसानों व महिलाओं ने विधायक के आवास का घेराव किया था। तब विधायक 21 मई की सीएम रैली के लिए ग्रामीण दौरे पर थे। विधायक ने किसान प्रतिनिधि मंडल को शाम को मिलने बुलाया था।
‘ग्रेटर नोएडा कांड’ चाहती है सरकार
किसान संघर्ष समिति के प्रधान बलवंत सिंह, उप प्रधान भूपेंद्र सिंह, जरनैल सिंह गरनाला, दलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, गुरदेव सिंह, राम सिंह ने कहा कि सरकार अम्बाला में भी ग्रेटर नोएडा सरीखे हालात पैदा करना चाह रही है। किसान अपनी जमीन बचाने के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार हैं।

विनोद शर्मा पर बरसे कांग्रेसी
अम्बाला सिटी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के 21 मई के प्रस्तावित अम्बाला दौरे से पहले कांग्रेस में फूट पड़ गई है। कांग्रेस दफ्तर में मंगलवार को हुई मीटिंग में यह फूट साफ नजर आई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश सासन की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी की अनदेखी करने के लिए सीधे तौर पर सिटी के विधायक विनोद शर्मा को दोषी ठहराया। इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित कर सोनिया गांधी को भी भेजा गया। सासन ने कहा कि प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना सबसे पहले कमेटी को मिलनी चाहिए थी जबकि कमेटी को दौरे की सूचना शहर में लगे होर्डिग्स से मिली।
विधायक ने जिला अध्यक्ष को नहीं दी जानकारी: बिट्टू
मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोआर्डिनेटर दिलीप चावला बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली के बारे में जिला अध्यक्ष को विधायक विनोद शर्मा ने कोई सूचना नहीं दी, जबकि सबसे पहले सूचना जिला अध्यक्ष को देनी चाहिए थी। इस अनदेखी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। विधायक का जिला अध्यक्ष को सूचना न देना निंदनीय है और ये बात पार्टी हाईकमान के नोटिस में लाई जाएगी। बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री का कोई भी कार्यक्रम हो तो उसे कांग्रेस दफ्तर में ही आयोजित किया जाना चाहिए।
दफ्तर से चलती है कांग्रेस : सासन
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश सासन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस विनोद शर्मा की कोठी से नहीं बल्कि पार्टी दफ्तर से चलती है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना और विधायक विनोद शर्मा ने उन्हें सीएम के दौरे की सूचना नहीं दी जबकि उस दिन राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जानी है। मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए सासन ने कहा कि विनोद शर्मा ने आज तक वर्कर की तरफ ध्यान नहीं दिया।
इनेलो से मिले हैं शर्मा : गामा
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयोजक राजकुमार गामा ने कहा कि विनोद शर्मा इनेलो से मिले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो के साथ मिलकर पूरा खेल खेला जा रहा है। जिस तरह विनोद शर्मा काम कर रहे हैं, वैसे आज तक किसी विधायक ने नहीं किया। विनोद शर्मा कांग्रेस दफ्तर में आना अपनी तौहीन समझते हैं। ऐसे में वर्कर का भला कैसे हो सकता है।
पार्टी टिकट से जीते : गुप्ता
बलवंत गुप्ता ने कहा कि विनोद शर्मा कांग्रेस की टिकट से जीते हैं। अगर वे पार्टी का टिकट लिए बिना चुनाव लड़ें तो उन्हें अपनी हकीकत पता चल जाएगी। गुप्ता ने कहा कि २१ मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि है और वे बिना आमंत्रण के मुख्यमंत्री की रैली में पहुंचेंगे। हर वर्कर पार्टी में सम्मान चाहता है और अपनी अनदेखी वह सहन नहीं कर सकता।
आमंत्रित नहीं किया : संधू
निर्मला संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली को लेकर किसी वर्कर को आमंत्रित नहीं किया गया है। उस दिन राजीव गांधी की पुण्यतिथि है, ऐसे में हर वर्कर खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। वर्कर चाहे छोटा हो या बड़ा, विधायक को सबको साथ लेकर चलना चाहिए। विधायक ने आज तक वर्कर को सम्मान नहीं दिया। इससे हर वर्कर पार्टी से दूर होता जा रहा है।

No comments:
Post a Comment