Saturday, June 11, 2011

मुंबई में मर्डर: तेल माफिया और दाऊद की पोल खोलने वाले पत्रकार की हत्‍या


मुंबई में मर्डर: तेल माफिया और दाऊद की पोल खोलने वाले पत्रकार की हत्‍या

मुंबई | देश के नामी क्राइम एडीटर में शुमार जे डे की आज हत्‍या कर दी गई। वह आजकल समुद्र से तेल निकालने वाले माफिया के बारे में खबरें कर रहे थे। उन्‍होंने अंडरवर्ल्‍ड और दाऊद इब्राहिम की पोल खोलने वाली कई खबरें दीं और ऐसी खबरें लगातार देते रहते थे। डे 'मुंबई मिड डे' के इन्वेस्टिगेटिंग एडिटर थे। उनकी हत्‍या पवई स्थित उनके घर के बाहर ही कर दी गई। 4 अज्ञात बंदूकधारी आए और उन पर गोलियां बरसा कर चले गए। उन्‍हें गंभीर हालत में हीरानंदानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
डे पर तीन राउंड फायर किया गया। माना जा रहा है कि हत्‍या के पीछे अंडरवर्ल्ड या तेल माफिया का हाथ हो सकता है। डे ने 2008 में 'खल्‍लास' और 2010 में 'जीरो डायल' नाम की किताब भी लिखी थी। 'खल्‍लास' में अंडरवर्ल्‍ड के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। 

No comments:

Post a Comment