Wednesday, January 25, 2012

सत्ता नहीं व्यवस्था बदलनी पड़ेगी : दिग्विजय चौटाला

भिवानी में दिग्विजय सिंह गरीब महिला को कम्बल वितरित करते हुए। साथ में खड़े नगर परिषद अध्यक्ष विजय पंचगांव
सत्ता नहीं व्यवस्था बदलनी पड़ेगी : दिग्विजय चौटाला 
भिवानी (अनिल लाम्बा) : जननायक चौ. देवीलाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से नेहरू पार्क के पास नि:शुल्क कम्बल वितरण समारोह आयोजित किया गया। एकेडमी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने शहर के 1000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी नगर परिषद के अध्यक्ष विजय पंचगांव ने की।कार्यक्रम में जोगी वाला शिव मन्दिर के महन्त वेदनाथ एवं निरंजन देव जी महाराज ने अपना पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के आरम्भ में युवा नेता ने शहीद मदनलाल धींगड़ा की प्रतिमा एवं नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित किए। अपने सम्बोधन में दिग्विजय ने शहर की सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों का इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने उपस्थित भीड़ से आह्वान किया कि केवल सत्ता बदलने से हालात नहीं बदल सकते बल्कि इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन करना पड़ेगा।युवा नेता ने यह कहकर शहरवासियों का दिल जीत लिया कि भिवानी आकर उन्हें घर परिवार जैसा प्यार और अपनापन मिलता है तथा वे यहां आकर अपने आपको धन्य समझते हैं। दिग्विजय को अणुव्रत समिति भिवानी एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने उनके समाज उपयोगी कार्यों के लिए समाज सेवा सम्मान-2012 से सम्मानित किया।समिति की ओर से डॉ. जे.बी. गुप्ता, रमेश बंसल, लक्ष्मण अगव्राल, रविन्द्र लखोटिया, दिलबाग सिंह एवं सुखबीर दलाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। नगर पार्षदों की ओर से भी दिग्विजय सिंह को स्मृति चिह्न एवं अनेक संस्थाओं ने शॉल भेंट करके अभिनन्दन किया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मामनचंद, पार्षद सुदर्शन जिंदल, अनिल काठपालिया, नरेंद्र तंवर, बृजलाल जोगी, पूर्ण चंद आजाद, अशोक कामरा, प्रवीण चावला, निरंजन वाल्मीकि, कृष्ण नंबरदार, पूर्व पार्षद सुरेश अरोड़, ललित सैनी, वाईस चेयरमैन पुनीत मस्ता, मामनचंद, विनोद चावला, पार्षद उमा शंकर, राजदीप फौगाट,  मनोहरलाल सरदाना, जितेन्द्र शर्मा,विकास बुडानिया, गिरधारीलाल,   वजीर मान, हेमराज महता, सुरेन्द्र राठी, प्रेम धमीजा, अमन राघव, प्रवीण चावला, नरेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भिवानी में दिग्विजय सिंह गरीब महिला को कम्बल वितरित करते हुए। साथ में खड़े नगर परिषद अध्यक्ष विजय पंचगांव- चित्र-अनिल लाम्बा 

No comments:

Post a Comment