Friday, February 10, 2012

इनेलो ने स्वास्थ्य मिशन योजना को झूठा बताया


इनेलो ने स्वास्थ्य मिशन योजना को झूठा बताया

सिरसा,  (अनिल लाम्बा) : इनेलो महासचिव विधायक डा. अजय चौटाला ने हुड्डा मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने आज यहां पत्रकार सम्मेलन में कहा कि जिस प्रकार न्यायालय ने मंत्रि पद बोगस मतदाता पहचानपत्र बनाने के मामले में आरोप तय किए हैं वह किसी भी सरकार के मंत्री के लिए शर्मनाक हैं और उन्हें अब मंत्री पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। इनेलो नेता आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमीर चावला,  हरियाणा भूमि सुधार निगम के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुक्कू, डा. राधेश्याम शर्मा, रमेश मेहता, नगर पार्षद श्रीमती कृष्णा फौगाट, जिला मीडिया प्रभारी तरसेम मिढ़ा, आर के भारद्वाज तथा महावीर बागड़ी सहित अनेक नेता उपस्थित थे। इनेलो के प्रधान महासचिव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी लोगों के संरक्षण में अपराधी तत्व सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। सरकार में बैठे मंत्री उनका सहयोग कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में वर्तमान सरकार के प्रशासन में आम आदमी सुरक्षा की क्या उम्मीद रख सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठी घोषणाएं करके खिलाडिय़ों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें तंग किया जा रहा है। डबवाली के विधायक ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है और प्रदेश अपराधिक घटनाओं में एक नम्बर राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला रोहतक में सबसे ज्यादा हत्याएं, डकैती व चोरी की घटनाएं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध कॉलोनियों को समाप्त करने की बात कह रही है जबकि मंत्रियों के संरक्षण में अवैध कॉलोनियां तेजी से अपने पांव पसार रही हैं जिससे सरकार को अरबों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा डीएलएफ को औद्योगिक विकास के लिए अधिग्रहित की गई भूमि बेचे जाने के मामले पर हाई कोर्ट द्वारा की गई जवाबतलबी इनेलो के इसआरोप को सिद्ध करती है कि हुड्डा सरकार भू-माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश के किसानों की उपजाऊ कीमती भूमि को कौडिय़ों के दाम अधिग्रहित कर रही है। इनेलो  अजय चौटाला ने मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा की गई हरियाणा स्वास्थ्य मिशन योजना शुरु करने की घोषणा को एक और झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस प्रकार की घोषणाएं की जा चुकी हैं लेकिन वे सब रद्दी की टोकरी की शोभा बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय खुद बीमार है प्रदेश के अस्तपालों में डॉक्टर नहीं है, मरीजों को देने के लिए दवाईयां नहीं है। एक प्रश्र के उतर में उन्होंने कहा कि इनेलो खेल प्रकोष्ठ खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रकोष्ठ के साथ जोड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण आचंल में इनेलो शासन के दौरान स्थापित की गई खेल नर्सियों को बंद कर दिया। उधर दूसरी ओर इनेलो श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लक्की चौधरी ने दावा किया उनके प्रयासों से आज तीन दर्जन से अधिक युवा इनेलो महासचिव अजय सिंह चौटाला के समक्ष उपस्थित होकर पार्टी में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment