Monday, February 20, 2012

करनाल समाचार एक नज़र में


                            करनाल समाचार एक नज़र में                           
हर-हर महादेव के नारों से गुंजा शहर 
सांसद अरविंद शर्मा और समाजसेवी कृष्ण गर्ग ने अलग-अलग शोभा यात्रा में लिया हिस्सा 
करनाल (अनिल लाम्बा) : महाशिवरात्रि के पर्व पर आज पूरा शहर हर-हर महादेव के नारों से गूंज पड़ा। भोले के भक्त शहर की सड़कों पर झूमते दिखे। शहर में कई जगहों पर भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। एक मंदिर की शोभा यात्रा में सांसद अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तो एक शोभा यात्रा में समाजसेवी कृष्ण गर्ग मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे। सांसद अरविंद शर्मा और समाजसेवी कृष्ण गर्ग खुली जीप पर शहर के लोगों को अभिनंदन करते रहे और महाशिवरात्रि की मुबारकबाद देते नजर आएं। खुली जीप में सवार समाजसेवी कृष्ण गर्ग ने भी लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की मुबारकबाद दी। भव्य शोभा यात्रा का नजारा देखने लायक था। बैंड बाजों और सुंदर सुंदर झांकियों से सुसज्जित शोभा यात्रा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा में सभी वर्गों के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। पीले वस्त्र धारण किये महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। सिर पर कलश उठाएं महिलाओं ने शोभा यात्रा की रौनक को बढ़ा दिया। 
भांग की खुमारी छाई लोगों पर...
करनाल (अनिल लाम्बा) : महाशिवरात्रि का पर्व हो और शहर में भांग के पकौड़े और कच्ची लस्सी न हो तो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कई जगहों पर शिव भक्तों ने जम कर भांग घोटी और भांग के पकौड़ों का प्रसाद ग्रहण किया। आज बाजार में भी भांग के पकौड़ों की खूब बिक्री हुई। हांसी रोड और सदर बाजार के कुछ इलाकों में तो कई रेहड़ी वालों ने विशेष तौर पर भांग के पकौड़े  लगा रखे थे और लोग बड़ी संख्या में पकौड़े  खा रहे थे। भांग के पकौड़ों और लस्सी का सेवन करने वाले कई लोग अपनी ही मस्ती में दिखे। 

एक्टिवा सवार युवती को कार ने मारी टक्कर 
करनाल (अनिल लाम्बा) : सिविल लाइन पुलिस ने एक्टिवा सवार युवती को टक्कर मारने के आरोप में एक कार चालक के खिलाफ कोताही से वाहन चलाने और वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हो गई है। सैक्टर 13 के मकान नंबर 1765 में रहने वाली रिचा कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कार चालक नवीन कुमार ने सेक्टर 13 में पॉवर हाऊस कार्यालय के पास उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे उसकी एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई और वह चोटिल हो गई। पुलिस ने नवीन कुमार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
खुलेआम शराब पीते एक काबू 
करनाल (अनिल लाम्बा) : सदर पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर शराब पीने के आरोप में मोहदीनपुर के रविंद्र चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
सट्टाखाईवाली के आरोप में पकड़ा 
करनाल (अनिल लाम्बा) : तरावड़ी पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत वार्ड नंबर 15 में रहने वाले अमरङ्क्षसह को काबू किया है। अमरसिंह के पास से पुलिस ने 540 रुपए की नकदी भी बरामद की है। आरोप है कि अमरसिंह सौंकड़ा पुलिया पर सट्टा खाईवाली कर रहा था। 
पिस्तौल और तमंचे के साथ युवक काबू
करनाल (अनिल लाम्बा) : घरौंडा पुलिस ने करनाल के जोरिया कुंआ ऐरिया में रहने वाले एक शख्स के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी की पहचान जोरिया कुंआ निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है सुनील को सीआईए टू पुलिस में तैनात मुख्य सिपाही सुभाष चंद्र ने अराईपुरा के पास से काबू किया है। 
गौ तस्करों ने पुलिस पार्टी पर चढ़ाया ट्रक
सैयद छपरा के पास गौ तस्करों और पुलिस के बीच हुआ आमना-सामना
पुलिस ने हिम्मत दिखा कर गौ तस्करों को किया काबू 
करनाल (अनिल लाम्बा) : रात को सैयद छपरा के पास गौ तस्करों और पुलिस पार्टी के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस की टीम ने जब गौ तस्करों को रोकने की कोशिश की तो गौ तस्करों ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ा दिया।गनीमत रही कि पुलिस कर्मी एक तरफ कूद गए और उनकी जान बच गई। इ इसके बाद गौ तस्कर पशुओं से भरे ट्रक को रफ्तार दे दी। लेकिन पुलिस के जवानों ने भी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने वाहनों से ट्रक का पीछा किया और आखिर गौ तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने गौ तस्करों के कब्जे से 8 गौय और 7 बैल मुक्त कराएं हैं। गौ तस्करों ने इन पशुओं को ठूंस-ठूंस कर गॉड़ी में भर रखा था और यूपी की तरफ ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने इस मामले में नयाबाद निवासी ईसलाम, इकराम, असजाद को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गौ तस्करी के अलावा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस गौ तस्करो के कनेक्शन का पता लगाने की भी कोशिश में जुटी है। 
डीजल चोरी के स्कैंडल का पर्दाफाश
पानीपत रिफाइनरी से सप्लाई होने वाला डीजल रास्ते से ही हो जाता है चोरी 
करनाल (अनिल लाम्बा) : घरौंडा पुलिस ने डीजल चोरी के एक बड़े  स्केंडल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार ड्रमों में भरी 6240 लीटर डीजल की खेप भी बरामद की है। एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशों में जुटी है। बताया जाता है कि पानीपत रिफाईनरी से सप्लाई होने वाले डीजल में से बड़ी खेप ठिकाने पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में चोरी कर ली जाती थी। डीजल टैंकरों के चालकों से मिलीभगत कर शेखपुरा निवासी बजिंद्रङ्क्षसह, पानीपत निवासी संजय कादियान, विक्की नेपाली और राजेश उपली ड्राईवरों से सांठ-गांठ कर डीजल चोरी करते थे और फिर उसे बाजार में ऊंची कीमतों पर बेच देते थे। पुलिस ने इनमें से बजिंद्र को काबू कर लिया है जबकि संजय कादियान, विक्की नेपाली, राजेश उपली अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। बाकी तीन लोगों के हत्थे चढऩे के बाद बड़े  मामले के खुलासे की संभावना है। 

No comments:

Post a Comment