Wednesday, February 15, 2012

चंद्राचल बैंकट हॉल अब कुछ दिनों का मेहमान,अदालत ने चंद्राचल बैंकट हाल को ध्वस्त करने के आदेश पारित किये


चंद्राचल बैंकट हॉल अब कुछ दिनों का मेहमान,अदालत ने चंद्राचल बैंकट हाल को ध्वस्त करने के आदेश पारित किये
करनाल,(अनिल लाम्बा) : कुंजपुरा रोड स्थित चंद्राचल बैंकट हॉल अब कुछ दिनों का मेहमान रह गया है। करनाल की एक अदालत ने चंद्राचल बैंकट हाल को ध्वस्त करने के आदेश पारित किये हैं। नगरनिगम को आदेश दिया गया है कि एक महीने के भीतर चंद्राचल बैंकट हाल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएं। कोर्ट ने ये फैसला पुरुषोतम गार्डन के रहने वाले कुलवंतसिंह की याचिका पर सुनाया है। कुलवंतसिंह ने रिहायशी कालोनी में स्थित इस बैंकट हाल में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने बैंकट हाल की व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ साथ यहां विवाह शादियों के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश माननीय न्यायधीश पुनीत सहलग की अदालत ने पारित किया है। याचिका पक्ष की तरफ से बी.एस. बेदी ने मामले की पैरवी की। यहां ये भी बता दें कि याचिकाकर्ता ने इस मामले में जिला योजनाकार विभाग, नगरनिगम, एम.ई. नगरनिगम, हरियाणा प्रदूषण बोर्ड को भी पार्टी बनाया गया था। 

No comments:

Post a Comment