Sunday, April 29, 2012

प्रदेश की जनता का हुड्डा सरकार से मोह भंग : अजय चौटाला

हिसार (इंडिया विसन) : प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, ठप होती कानून व्यवस्था, नौकरियों व विकास कार्यों में भारी भेदभाव के चलते प्रदेश की जनता का हुड्डा सरकार से मोह भंग हो गया है और जनता जल्द से जल्द इस सरकार से पिछा छुड़वाना चाहती है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला ने कही। वे यहां अर्बन स्टेट में आयोजित एक स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस, हजकां व अन्य दल छोड़ कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी महासचिव डा. चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने आह्वान कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए मेहतन करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं। सजल जैन के नेतृत्व में शामिल में शामिल होने वालों में कमल सोनी, जनेश चोपड़ा, अरूण कालरा, अरविंद राजपूत, भरत राजपूत, अरविंद जैन, गौरव आर्य, सलील मेहतानी, गौरव मित्तल, कार्तिक शर्मा, रोबिन आहुजा, सुमेश सोनी, मुकेश भारद्वाज, भालाराम, नितेश भारद्वाज, रोहित राजपूत, प्रदीप मित्तल, आशीष जैन, अंकुश आहुजा, सन्नी झांब, नितिन सिंह, गौरव मेहता , जोनी खुराना, मोहित शर्मा, संतोक सिंह, सौरव भुटानी, सुमित कौशिक, आलोक कौशिक, गगन भुटानी, विविन गुप्ता, आलोक गुप्ता, विपुल गुप्ता, विक्रम कौशिक, नितेश गोयल, दीपक, विक्रम शर्मा, विनय आहुजा, आशीष गोयल, मोनू सोनी, सीए अंशुल गोयल, प्रदीप सिहाग, आयुष गोयल, प्रशांत शर्मा, विपुल गर्ग,  प्रशांत जैन, राजेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह, वतन सिंह, साहिल सिंह, हरदीप , सिंह, सचिन मेहता, यजुर मेहता, सचिन मेहता, अमन सहारण, कपिश बंसल, अमन जैन, मनीश कांटीवाल सहित अन्य लोगों ने अपने परिजनों सहित इनेलो ज्वाइन की। पार्टी महासचिव ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी कार्यप्रणाली के चलते जन-जन दुखी व परेशान है और उन्हें इनेलो पार्टी में एक आशा की किरण दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि आना वाला समय इनेलो का है और कार्यकर्ता सरकार के जनविरोधी फैसलों से जनता को अवगत करवाएं। इससे पहले सत्य-जनसेवा एसोसिएशन के कुलदीप अग्रवाल, आरपी साहनी, दीपक अग्रवाल, संजीव गुप्ता, संजीव गर्ग, गिरीश गुप्ता व प्रमोद जैन ने डा. अजय सिंह चौटाला का  अर्बन स्टेट पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment