Wednesday, May 9, 2012

मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल हो गए मुंडा को लेकर जो हेलीकॉप्टर गिरा है वो अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी का है


रांची, (भाषा) : झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल हो गए। नागरिक विमानन नियामक डीजीसीए ने  दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है  रांची के पुलिस अधीक्षक रांजी कुमार ने बताया,’उतरने के दौरान हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मुख्यमंत्री को चोटें आई हैं।’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलीकाप्टर यहां से 100 किलोमीटर दूर सरायकेला-खरसावां जिले में कुचाई में उतर नहीं पाया इसलिए दोपहर के आसपास बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। कुमार ने बताया कि हादसे में हेलीकाप्टर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।  इस बीच नागरिक विमानन नियामक डीजीसीए ने  दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। नागरिक विमानन महानिदेशक भारत भूषण ने  बताया, ‘हमने सहायक निदेशक (वायु सुरक्षा) सानित कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कथित तकनीकी खराबी सहित दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच डीजीसीए की समिति करेगी।  उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर जमीन से टकराने के बाद पलट गया। मुंडा को लेकर जो हेलीकॉप्टर गिरा है वो अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी का है। ये 

वही कंपनी है जिसने भारत के साथ साल 2010 में 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों का सौदा 3546 

करोड़ रुपए में किया था। इस सौदे में करीब 350 करोड़ रुपए की दलाली दी गई। रक्षा सौदे के 

दलाल अभिषेक वर्मा से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि अगस्ता वेस्टलैंड ने उन्हें भी हेलीकॉप्टर बिक्री में दलाली के लिए एक हेलीकॉप्टर पर 8 प्रतिशत देने का वादा किया था। 

No comments:

Post a Comment