Thursday, May 10, 2012

व्यापारियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा : चौटाला

दिल्ली, (इंडिया विसन) : इनेलो एक संगठित व सभी वर्गो की पार्टी है, यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दृष्टि से देखा जाता है। इनेलो के सत्ता में आने पर जहां गरीब,मजदूर, किसान व दलित वर्ग के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को विशेष सुविधा दी जाएगी। यह बात इनेलो सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ.ओमप्रकाश चौटाला ने दिल्ली स्थित 11 मीना बाग में भिवानी के व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहे। आज भिवानी नगर परिषद अध्यक्ष विजय पंचगावा के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने दिल्ली स्थित 11 मीना बाग में पहुचे एवं इनेलो सुप्रीमों के समक्ष इनेलो में शामिल होने की घोषणा  की।  उपस्थित व्यापारियों में मुख्य रूप से अमन गुप्ता, युवा अग्रवाल जिला अध्यक्ष मनोज गर्ग, गिरजा श्ंकर उर्फ बब्ल, अशोक गर्ग, बृजमोहन गर्ग, सुनील बसंल, अमित बंसल,  गौरव सिंघल, सचिन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, उमेश मित्तल, सुरेन्द्र चौधरी, संजय कालड़ा, कमल कागड़ा, अशोक गर्ग सहित अनेक व्यापारियों ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।  इनेलो सुप्रीमों ने व्यापारी वर्ग को मेहनती एवं ईमानदार बताते हुए समाज को सही दिशा देने वाला वर्ग बताया। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए इनेलो सुप्रीमों ने कहा कि आज व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है। आए दिन दिन दहाड़े हो रहे हत्याकांडों से प्रदेश सरकार की पोल खुल गई है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए व्यापारियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही।

No comments:

Post a Comment