Sunday, February 9, 2014

इनेलो ने नियुक्त किए 90 हलका प्रभारी, प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान 11 फरवरी से


 चंडीगढ़, 9 फरवरी (अनिल लाम्बा) : इनेलो ने प्रदेश भर में मंगलवार 11 फरवरी से राज्यव्यापी डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान छेडऩे का निर्णय लिया है। इस जनसंपर्क अभियान के लिए प्रदेश के सभी 90 हलकों के लिए इनेलो की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस जनसंपर्क अभियान के अंतगर्त इनेलो नेता हर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, कस्बे व वार्ड में जाकर प्रदेश के हर मतदाता से संपर्क कर उन्हें कांग्रेस व सीबीआई द्वारा साजिश रचकर इनेलो नेताओं को जेल भिजवाने के षडयंत्र का पर्दाफाश करने के अलावा हुड्डा सरकार के घपलों-घोटालों व भ्रष्टाचार को उजागर करने, सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों से अवगत करवाने और इनेलो की जनहित की नीतियों को आम लोगों तक लिखित सामग्री के साथ-साथ मौखिक रूप से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का काम करेंगे। इनेलो के जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में इस पूरे जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक होंगे और हलका प्रभारियों के नेतृत्व में यह पूरा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह फैसला इनेलो विधायक दल व पार्टी के नवनियुक्त हलका प्रभारियों की रविवार को दिल्ली में हुई एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने की। अभय सिंह चौटाला व अशोक अरोड़ा ने नवनियुक्त हलका प्रभारियों की सूची जारी करते हुए बताया कि विधायक प्रदीप चौधरी (कालका), बीडी ढालिया (पंचकुला), एमएस सैनी (नारायणगढ़), आरएस चौधरी (अंबाला छावनी), पवन दिवान व जगमाल सिंह (अंबाला शहर), विधायक राजवीर बराड़ा (मुलाना), एमएस मलिक (सढौरा), पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान (जगाधरी), विधायक दिलबाग सिंह (यमुनानगर), विधायक बीएल सैनी (रादौर), बृज शर्मा (लाडवा), पूर्व मंत्री बलवीर सैनी (शाहबाद), अशोक अरोड़ा (थानेसर), अशोक शेरवाल (पेहवा), विधायक फुलसिंह खेड़ी (गुहला), विधायक रामपाल माजरा (कलायत), पूर्व मंत्री केएल शर्मा (कैथल), रामफल कूंडु (पुंडरी), विधायक मामूराम (नीलोखेड़ी), विधायक डा. अशोक कश्यप (इंद्री), भगवान दास नरवाना (करनाल), विधायक नरेंद्र सांगवान (घरौंडा), पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधु (असंध), सुरेंद्र दहिया (पानीपत ग्रामीण), ब्रिगेडियर ओपी चौधरी (पानीपत शहरी), लीला राम गुज्जर (समालखा), करतार सिंह सैनी (गोहाना), पदम दहिया (बरौदा) हलके के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। विधायक कृष्ण पंवार (इसराना), ईश्वर नारा को गन्नौर, सूरजभान काजल (राई), पूर्व सासंद कैप्टन इंद्र सिंह (खरखौदा), नरेश जैन (सोनीपत), विधायक परमेंद्र ढुल्ल (जुलाना), विधायक कलीराम (सफींदो), विधायक डा. हरिचंद मिढ़ा व पारस मित्तल (जींद), दुष्यंत चौटाला (उचानाकलां), विधायक पृथ्वी सिंह (नरवाना), बलदेव बाल्मिकी (टोहाना), शीला भ्याण (फतेहाबाद), पूर्णसिंह डाबरा (रतिया), विधायक चरणजीत सिंह (कालांवाली), कर्ण चौटाला व प्रो. रविंद्र सिंह बलियाला (डबवाली), विधायक कृष्ण कंबोज (रानियां), रामराज मेहता (सिरसा), पूर्व विधायक रणसिंह बैनिवाल व तेलूराम जोगी (ऐलनाबाद), पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला (आदमपुर), पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी (उकलाना), विधायक सरोज मोर (नारनौंद), चत्तर सिंह (हांसी), रामचंद्र जांगड़ा (बरवाला), पदम जैन व पुनीत मस्ता (हिसार), युद्धवीर आर्य व रणवीर मंदौला (नलवा), विधायक धर्मपाल ओबरा (लोहारू), विधायक कर्नल रघुबीर सिंह (बाढडा),  अतर सिंह सैनी (दादरी), विधानंद लांबा (भिवानी) और धारा सिंह को तोशाम का प्रभारी बनाया गया है। दिग्विजय सिंह चौटाला को बवानीखेड़ा, प्रदीप गिल (मेहम), सतीश नांदल (गढी सांपला किलोई), पूर्व मंत्री सुभाष गोयल (रोहतक), पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी (कलानौर), बलदेव अहलावपुर (बहादुरगढ़), धर्मपाल मकडौली (बादली), राजेंद्र बिसला (झज्जर), सतवीर कादियान (बेरी), सतीश यादव (अटेली), बलवंत मायना (महेंद्रगढ़), पूर्व मंत्री जगदीश यादव (नारनौल), राव बहादुरसिंह (नांगल चौधरी), रामेश्वर दयाल (बावल), पूर्व मंत्री कांता देवी (कोसली), राव होशियार सिंह (रेवाड़ी), गंगा राम (पटौदी), नफेसिंह राठी (बादशाहपुर), रामकुमार चिलाना (गुडगांव), ताहिर हुसैन (सोहना), राजकुमार रिढाउ (नूंह), विधायक नसीम अहमद (फिरोजपुर झिरका), विधायक मौहम्मद इलियास (पुन्हाना), तैयब हुसैन घासेडिया (हथीन), जगदीश नैयर (होडल), विधायक सुभाष चौधरी (पलवल), गोपीचंद गहलोत (पिरथला), राजेश सूटा (फरीदाबाद एनआईटी), रामकुमार सैनी (बल्लबगढ़), पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल (फरीदाबाद) व अनंतराम तंवर को तिगांव हलके का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment