चंडीगढ़, 9 फरवरी (अनिल लाम्बा) : देश एवं प्रदेश से कांग्रेस का सफाया होना तय है और आगामी चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस का कोई बस्ता उठाने वाला भी नहीं मिलेगा। आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के घपलो घोटालों से बेहद परेशान है और जल्द से जल्द कांग्रेस से छुटकारा पाना चाहती है। यह बात युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हिसार व उकलाना में युवा कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंथन बैठक के दौरान कही। युवा इनेलो नेता ने कहा कि अब कांग्रेस को भी इस बात का अहसास हो गया है कि लोग उनका सफाया करने का मन बनाए हुए हैं इसलिए कांग्रेसी नेता सत्ता से जाते-जाते दोनो हाथों से प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने पिछले नौ वर्षों में जम कर भूमि घोटाले किए हैं। सीएलयू के नाम पर करोडों रूपयों की रिश्वत हुड्डा सरकार के विधायकों, सांसदों व मंत्रियों द्वारा डकारी गई है। इसका खुलासा पिछले कुछ माह पूर्व कांग्रेसी विधायकों की आई सीडी से जाहिर हो गया है। इतना हीं नहीं जहां रिश्वत मांगने को लेकर सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ लोकायुक्त ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं वहीं माननीय उच्च न्यायालय भी हुड्डा सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर तल्ख टिप्णियां व अधिग्रहण रद्द करने के आदेश दे चुका है। इससे पूर्व हिसार की स्थानीय विश्वकर्मा धर्मशाला में पहुंचने पर दुष्यंत चौटाला का हलका प्रधान प्रहलाद सिंह सैनी तथा विक्रांत बागड़ी ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर हनुमान ऐरन, जिला युवा प्रधान अशोक पूनिया, विक्रांत बागड़ी, रवि आहुजा, तरूण जैन, राजेंद्र चुटानी सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित थे। उकलाना के अग्रवाल सेवा सदन में हुई बैठक में हलका प्रधान राजेंद्र लितानी, अशोक पूनिया, अनिल बालकिया, सीमा गैबीपुर, ललिता टांक, मूर्ति देवी, कृष्ण मुआल, अनूप धानक सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment