करनाल, 2 फरवरी (अनिल लाम्बा) :
पानीपत में एक बेरोजगार ने हरियाणा के
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को थप्पड़ मार दिया.
हुड्डा पानीपत में एक रोड शो कर रहे थे.
आरोपी युवक का नाम कमल मखीजा बताया
गया है, जो नौकरी न मिलने से परेशान था.
पुलिस ने कमल को हिरासत में ले
लिया है.मिली जानकारी के अनुसार, कमल मुखी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रोड शो के दौरान उनकी
जिप्सी के साथ-साथ आगे बढ़ रहा था. जैसे ही हुड्डा के साथ बढ़ रहा जलसा सनोली रोड
पर पहुंचा तो कमल को हुड्डा के पास जाने का मौका मिल गया. उसने उछलकर हुड्डा को
तमाचा मार दिया. इसके बाद मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को वहीं धर दबोचा. बताया गया
है कि कमल पानीपत का ही रहने वाला है.पुलिस ने बताया कि फिलहाल पता नहीं चला है कि
उसने किस मकसद से ऐसा किया. हालांकि पहली जांच में पता चला है कि कमल ने डीएसपी
रैंक के लिए परीक्षा दी थी, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया था. फिलहाल उससे पूछताछ की
जा रही है. यह भी देखा जा रहा है कि वह किसी राजनीतिक उकसावे में आकर तो ऐसा नहीं
कर गया.

No comments:
Post a Comment