युवाओं में लोकप्रिय हो रहे है दुष्यन्त व दिग्विजय चौटाला
करनाल, 2 फरवरी (अनिल लाम्बा) : दुष्यन्त व दिग्विजय चौटाला प्रदेश के युवाओं में लगातार लोकप्रिय हो रहे है जिसके चलते इनेलो का ग्राफ बढ रहा है। उधर कांग्रेस के पास ऐसा कोई युवा चेहरा नहीं है जो युवाओं को अपनी ओर खींच सके हालाँकि शुरू में दीपेन्द्र हुडडा से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी कि वह युवाओं में लोकप्रिय नेता के रूप में सामने आयेगे परन्तु दीपेन्द्र का जादू नहीं चल सका ओर वह रोहतक तक ही सीमित होकर रह गये। वैसे ओमप्रकाश चौटाला व अजय चौटाला के जेबीटी मामले में जेल जाने के बाद से कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दल यह कयास लगाये जा रहे थे कि प्रदेश में अब इनेलो का वजूद समाप्त हो जायेगा परन्तु जिस तरह से अभय चौटाला ने इस मुसीबत के समय में पार्टी व कार्यकर्ताओं को सभांला है उससे विरोधियों की बोलती बन्द हों गई ओर रही सही कसर दुष्यन्त व दिग्विजय चौटाला ने पूरी कर दी जिस तरह से उक्त दोनो युवा नेताओं ने जनचेतना यात्रा के समय युवाओं को भारी तादाद में पार्टी के साथ जोड़कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया उससे इनेलो को उगते सूरज व कांग्रेस को डूबते सूरज की संज्ञा दी जाने लगी है। इसका नज़ारा सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से नज़र आ रहा है विपक्षी पार्टियों की बजाय इनेलो पार्टी के नेता क्या और कार्यकर्ता क्या सभी के सभी सोशल मीडिया पर पार्टी के लिए पेज और पोस्ट ही नहीं बना कर डालते अपितु इसका प्रचार और प्रसार तेज़ी से कर रहे हैं जिससे साफ़ लग रहा हैकि प्रदेश का युवा दिग्विजय और दुष्यन्त चौटाला को कर्ण-अर्जुन के रूप में देख ही नहीं रहा अपितु इनेलो पार्टी का प्रचार और प्रसार करने में कोई कसार भी नहीं छोड़ रहा है दूसरा कांग्रेस के कईं नेता अपनी पार्टी छोढ़कर इनेलो पार्टी कि और बढ़ रहे हैं अब लोकसभा चुनाव सिर पर है विभिन्न सर्वे कांग्रेस के सफाये की बात कर रहे है ऐसे में प्रदेश में इनेलो का जादू चलने के पूरे आसार नजर आ रहे है।

No comments:
Post a Comment