चंडीगढ़, 8 फरवरी (अनिल लाम्बा) : इनेलो का घोषणा पत्र न केवल प्रदेश को विकास की बुलदिंयों तक ले जाने वाला हो बल्कि हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए युवाओं के रोजगार व शिक्षा के समुचित प्रबंधों की नीतियां निर्धारित करने वाला हो। इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर नारनौंद हलके के युवाओं के साथ शनिवार को दादा देवराज धर्मशाला में विचार मंथन किया। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में युवाओं ने जहां खुलकर अपनी राय रखी वहीं बैठक में मौजूद अन्य लोगों ने भी अपने सुझाव दिए। अधिकांश युवाओं ने प्रदेश में सरकारी नौकरियों में हो रहे भेदभाव को लेकर अपनी आवाज उठाई। अधिकांश युवाओं की राय थी कि प्रदेश में युवाओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के समुचित प्रबंध हों। युवाओं ने नौकरियों में हो रहे भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात भी कही। इसके अलावा युवाओं ने खिलाडिय़ों को नौकरियों व सुविधाएं देने के लिए एकरूपता लाने की वकालत की। बैठक में सैंकड़ों युवाओं द्वारा दिए गए सुझावों को दुष्यंत चौटाला ने बारीकी से सुना और नोट किया। दुष्यंत चौटाला ने हांसी में भी युवाओं की एक सीाा को सम्बोधित किया। उन्होंने हांसी में ठप्प पड़े विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की तररंतर खराब हो रही स्थिति को लेकर भी हुड्डा सरकार की तीखी आलोचना की।युवाओं के सुझावों को सुनने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बार पार्टी का घोषणा पत्र अन्य राजनैतिक दलों हटकर होगा तथा इसमें युवाओं की बात को तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ साथ प्रदेश की जनता का मानना है कि कांग्रेस सरकार के पिछले नौ वर्षों के शासन के दौरान युवाओं केे लिए शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में विकट परिस्थितियां पैदा हुई है। ऐसी परिस्थितियों का समाधान निकालने के लिए इनेलो ने प्रदेश के प्रत्येक हलके में जाकर युवाओं का मन टटोलने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आज नारनौंद हलके के युवाओं के साथ बैठकर उनसे विचार सांझे किए क्योंकि ऐसी परिस्थितियों से केवल युवाओं की राय से उभरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैठक में युवाओं ने जो काबिलेतारिफ व बहुमूल्य सुझाव दिए हैं, उन पर पार्टी गंभीरता से विचार करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो युवा अपने सुझाव यहां बैठक में नहीं दे सके वे अपने सुझाव लिखित में पार्टी पदाधिकारियों की मार्फत पार्टी तक पहुंचा सकते हैं। दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार देश का भविष्य युवा वर्ग को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विनाशकारी नीतियों के कारण प्रदेश का युवा भटकाव की राह पर है। उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं को ठगने के लिए सरकार पहले तो आवेदन आमंत्रित कर लेती है, बाद कट आफ लिस्ट बना कर न केवल लाखों युवाओं के सपनों को चकनाचूर करती है बल्कि करोड़ों रूपये फार्म जमा करवाने के नाम पर डकार जाती है। इतना ही नहीं कटआफ लिस्ट के बाद भी बेरोगार युवाओं से सरकारी नौकरी लगने की एवज में बोली लगती है तथा जो जितने ज्यादा पैसा देगा, उसे ही नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के वजीर रहे ओमप्रकाश जैन व मुख्य संसदीय सचिव रहे जिलेराम शर्मा नौकरी की एवज में पैसे डकारने व रिश्वत के पैसे देने वाले की कथित हत्या के चर्चित मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सिर्फ इनेलो में ही सुरक्षित है और इनेलो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर स्थानीय विधायिका श्रीमती सरोज मोर, युवा जिला प्रधान अशोक पूनिया, हलका प्रधान सतबीर सिसाय, राज सिंह मोर, युवा हलका प्रधान रमेश खानपुर, बलजीत सरपंच, शमशेर लोहान, रणधीर कौथ, सुदेश चौधरी, कांता देवी, सज्जनी देवी, अमित बूरा, शमशेर नाड़ा, अमरजीत मलिक, विजेंद्र लोहान, महावीर बुढ़ाना, रामफल गुराना, कृष्ण सिसाय, प्रदीप पेटवाड़, सुशील सिहाग, नवीन मोर, शमशेर खानपुर, सुनील खर्ब सहित भारी संख्या में युवा नेता व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। हांसी की बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला ने ऑर्ट ऑफ लिविंग कार्यकत्र्ताओं के साथ मिलकर युवाओं का कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ भी दिलाई।

No comments:
Post a Comment