चंडीगढ़, 9 फरवरी (अनिल लाम्बा) : कांग्रेस व सीबीआई ने साजिश रचकर इनेलो नेताओं को जेल भिजवाने का षडयंत्र रचा ताकि हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इनेलो को कमजोर किया जा सके। कांग्रेस की साजिश के बावजूद इनेलो कमजोर होने की बजाए पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर सामने आई है और आए दिन अनेक प्रमुख नेता कांग्रेस सहित अन्य दलों को छोड इनेलो में शामिल हो रहे हैं। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमे न्यायालय पर पूरा भरोसा है देर से ही सही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाऐगा और षडयंत्रकारी जनता के सामने बेनकाब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता काग्रेस पार्टी के चाल ,चरित्र और चेहरे के पीछे छीपी साजिशों को जनता के सामने रख हुड्डा सरकार को उखाडने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि इनसो की युवा शक्ति के सहयोग से इनेलो पार्टी ओर भी मजबूत हुई है। स्वच्छ ओर पारदर्शिता के कारण युवाओं का इनसो के प्रति विश्श्वास बढा है और राजधानी दिल्ली के 22 कालेजों में इनसो ने अपना परचम लहराया। संगठन ने इनसो के जिलाध्यक्ष रहे प्रदीप देशवाल की इनेलो के प्रति निष्ठा और कडी मेहनत को देखते हुए इनसो के प्रदेशाध्यक्ष की, कु लदीप नारा को इनसो के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राजेश ढुल को इनसो का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना इनेलो की तरफ से महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जाऐगा। उन्होंने कहा कि इनेलो आगामी चुनावों में महिलाओं की पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि इनेलो ने युवाओं को हमेशा पूरा प्रतिनिधित्व दिया है और पार्टी में आज भी पांच विधायक 35 वर्ष की कम उम्र के है और अगले विधानसभा में ये संख्या इससे कहीं बढकर और अधिक हो जाऐगी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने राहुल गांधी को आज तक के राजनैतिक इतिहास में सबसे कमजोर राजनेता बताया। पत्रकारवार्ता के बाद दिग्विजय चौटाला ने गांव चमारियां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आगामी लोकसभा चुनाव में इनेलो पार्टी सभी दस लोकसभा सीटों पर रिकार्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज करेगी। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जनता की अदालत सबसे बडी अदालत होती है उन्हें माननीय उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इनेलो नेता पूरी तरह बेदाग साबित होकर जेल की सलाखों से बाहर आयेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदीप देशवाल, कुलदीप नारा, कृष्ण कौशिक, राजेश ढाका, राजेश सैनी, सूरत ङ्क्षसह, बलराम मकडौली, जितेंद्र बल्हारा, सुनीता हुड्डा, रविंद्र बखेता, डा. प्रेम सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment