Tuesday, February 11, 2014

इनेलो की ओर से मंगलवार को प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण न्याय यात्रा अभियान की शुरुआत

चंडीगढ़, 11 फरवरी (अनिल लाम्बा) : इनेलो की ओर से मंगलवार को प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण न्याय यात्रा अभियान की शुरुआत की गई और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, हलका प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने हर गांव, वार्ड, कस्बा व कॉलोनियों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से सम्पर्क किया और इनेलो नेताओं को जेल भिजवाने के लिए कांग्रेस व सीबीआई द्वारा रची गई साजिश का विस्तार से उल्लेख करते हुए उन्हें सरकार के षड्यंत्र से अवगत करवाया। इनेलो नेताओं ने इस न्याय यात्रा अभियान के दौरान कांग्रेस सरकार के घपलों, घोटालों व भ्रष्टाचार से भी अवगत करवाते हुए आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रदेशवासियों से कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फैंकने व इनेलो को वापिस सत्ता में लाए जाने का आह्वान किया। 25 फरवरी तक चलने वाला यह प्रदेशव्यापी अभियान प्रदेश में सबसे बड़ा जनजागरण अभियान है जिसके अंतर्गत इनेलो के लाखों कार्यकत्र्ता एक साथ प्रदेश के सभी 90 हलकों में अलग-अलग टीमें बनाकर लोगों के साथ सीधा सम्पर्क कायम करने और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करवाने के साथ-साथ कांग्रेस के जनविरोधी चेहरे को भी बेनकाब करने में जुट गया है। आज कुरुक्षेत्र में थानेसर विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान शुरू करने से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक ली और इस जनसम्पर्कयात्रा के अभियान की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया। इस अभियान के लिए थानेसर विधानसभा क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है जिनमें से एक जोन शहरी व चार जोन ग्रामीण इलाके के बनाए गए हैं। अशोक अरोड़ा स्वयं मिर्जापुर से शुरू होने वाली न्याय यात्रा का नेतृत्व करेंगे जबकि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप खेड़ी मारकंडा से और ओमप्रकाश हथीरा नरकातारी व मिर्जापुर से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व रणबीर किरमिच और पलवल से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व माया राम चंद्रभानपुरा करेंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला अकेले ऐसे राजनीतिज्ञ है जिन्होंने कांग्रेस से कोई सांठगांठ नहीं की और न ही कांग्रेस के आगे झुके। अनेक दलों के नेता कांग्रेस के साथ सांठगांठ की राजनीति करते है। हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केवल इनेलो ने ही कांग्रेस के विरुद्ध संघर्ष किया है। टोहाना में इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक निशान सिंह और हलका प्रभारी बलदेव बाल्मीकि के नेतृत्व में न्याय यात्रा शुरू की गई और इस दौरान अनेक कांग्रेसी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। झज्जर में न्याय यात्रा के संबंध में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें हलका प्रभारी व पूर्व विधायक राजिंद्र बिसला ने मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व मंत्री कांता देवी, जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान सहित अनेक प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। गुडग़ांव में जिला शहरी अध्यक्ष राजेश सूटा के नेतृत्व में न्याय यात्रा का शुभारम्भ किया गया जिसमें युवा जिलाध्यक्ष गजे सिंह कबलाना, अटल वीर कटारिया, शमशेर कटारिया, नरेस सहरावत, आरएस दहिया सहित अनेक प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। गुडग़ांव हलके के जनजागरण अभियान को शहर के 272 बूथों को 25 वार्डों में अलग-अलग बांटकर तय किया गया है। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के नेतृत्व में गांव मुबारकपुर से न्याय यात्रा शुरू की गई जिसमें जिलाध्यक्ष रमेश दहिया, रामनिवास यादव, राजिंद्र धनखड़ सहित अनेक प्रमुख लोग शामिल थे। कालका विधानसभा क्षेत्र के कस्बा पिंजौर से विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में न्याय यात्रा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, हरदीप मेहता, एसपी अरोड़ा, मान सिंह चरनियां, भाग सिंह दमदमा सहित पार्टी के अनेक नेता मौजूद थे। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं की बैठक ब्रिगेडियर ओपी चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पूरे हलके को 19 जोन में बांटकर जनजागरण अभियान के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माटा, नरेश जैन, मदन लाल नारंग व शेर सिंह खर्ब सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद थे। हिसार के सभी हलकों में भी न्याय यात्रा जन जागरण अभियान के अंतर्गत अलग-अलग टीमों ने घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर कांग्रेस के काले कारनामों को उजागर किया और सीबीआई व कांग्रेस के षडयंत्र का पर्दाफाश किया। जन जागरण अभियान का नेतृत्व करने वालों में पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, विधायक सरोज मोर, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, चतर सिंह, रामचंद्र जांगड़ा, युद्धवीर आर्य, उमेद लोहान, हनुमान ऐरन, प्रहलाद सिंह सैनी, पदम जैन व पुनीत मस्ता शामिल थे। सिरसा में पार्टी की अलग-अलग टीमों ने घर-घर जाकर न्याय यात्रा जनसम्पर्क अभियान चलाया और लोगों से सम्पर्क कर कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया। यह जन सम्पर्क अभियान अगले 15 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा और पार्टी कार्यकत्र्ता प्रदेश के हर हलके में जाकर लोगों से डोर-टू-डोर सम्पर्क करेंगे। आज कैथल, यमुनानगर, अम्बाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, भिवानी व जींद जिले के सभी हलकों में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया गया है और हर हलके में पार्टी के हजारों कार्यकत्र्ता अलग-अलग टीमें बनाकर लोगों के बीच जा रहे हैं और कांग्रेस के घपलों घोटालों को उजागर करने के साथ-साथ कांग्रेस व सीबीआई के षड्यंत्र को भी लोगों तक पहुंचाने में जुट गए हैं।

No comments:

Post a Comment