Saturday, March 1, 2014

राकांपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष होंगें इनैलों में शामिल

करनाल, 1 मार्च (अनिल लाम्बा) : करीब तीन दिन पहले अचानक राकांपा के पदों से इस्तीफा देने वाले पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तथा  प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रविवार को इनैलों में शामिल हो जाऐंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनैलों के प्रदेशाध्यक्ष  अशोक अरोड़ा तथा विधायक अभय सिंह चौटाला रविवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाऐंगे। बताया जा रहा है कि राकांपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से थोड़ा नाराज चल रहे थे। अचानक उन्होंने  पार्टी छोडऩे का ऐलान करते हुए अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था। यही नही वेदपाल के कार्यकत्र्ताओं ने भी पार्टी को अलविदा कह डाला। पिछले कई सालों से चौधरी वेदपाल हरियाणा में केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पंवार के नेतृत्व वाली राकांपा पार्टी को हरियाणा में चला रहे थे। अचानक उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया। राकांपा के पूर्व प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश बख्शी ने आज बताया कि इनैलों के विधायक अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा रविवार को करनाल में चौधरी वेदपाल के निवास पर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य और राकांपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इस मौके पर मौजूद होंगे। माना जा रहा है कि उन सभी कार्यकत्र्ताओं की पार्टी में शामिल होने की घोषणा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment