Saturday, March 8, 2014

कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी रोष है लोकसभा चुनाव में वे इनेलो की ओर एक आशा भरी नजर से देख रहे हैं

चंडीगढ़, 8 मार्च (अनिल लाम्बा) : इनेलो के युवा नेता एवं हिसार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी का हर कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। जिन मतदाताओं के वोट नहीं बनें हैं, उनके वोट बनवाने में पूरी तरह से मदद करें। वे शनिवार को हिसार के तोशाम रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर नलवा हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी रोष है। इसलिए लोकसभा चुनाव में वे इनेलो की ओर एक आशा भरी नजर से देख रहे हैं। अब समय आ गया है कि हर कार्यकर्ता अपने आप को पार्टी का सेनापति समझ कर चुनावी मैदान में उतरें और अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में तन मन से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। लोकसभा चुनाव में इनेलो भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। इस मौके पर सांसद रणबीर गंगवा, जिलाध्यक्ष उमेद लोहान, जिला शहरी प्रधान हनुमान ऐरन, कृष्ण गोदारा, मास्टर ताराचंद, किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष दलबीर धीरणवास, नलवा ग्रामीण अध्यक्ष होश्यिार सिंह सिंघरान, नलवा शहरी प्रधान राजेंद्र चुटानी, नलवा हलका प्रवक्ता अमरदीप संभ्रवाल, विनोद ढांडा, अनूप धनखड़, सोमबीर श्योराण, सहदेव सिहाग, धारासिंह, कपूर सिंह बैनीवाल, सत्यनारायण मंगाली, हनुमान वर्मा, किताब सिंह देवा, राजेंद्र भ्याण, एडवोकेट ओमप्रकाश, नितिन पपनेजा, सुभाष कुंडू, वेदकौर पूनिया, मिसरी देवी, अनू रानी, वीन सपरा, छोटू राम, मनोज नहरा, सत्यवान पानू, जगदीश पूनिया, कर्मवीर ढिल्लो सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, इनसो के राष्ट्रीय दिग्विजय सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल सदन में बवानीखेड़ा हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इनेलो के कार्यकत्र्ताओं के जोश व उत्साह के चलते इनेलो प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी। शीघ्र ही इनेलो द्वारा सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन से जनता  पीछा छुड़वाना चाहती है और इनेलो को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि कार्यकत्र्ताओं की भावनाओं व आशाओं के अनुरूप ही भिवानी-महेंद्रगढ़ व हिसार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। इनसो नेता ने कहा कि 10 अप्रैल इनेलो के कार्यकत्र्ता एक त्यौहार के रूप में मनाए और एक-एक कार्यकत्र्ता अपने वोट को इनेलो के पक्ष में डालें तथा अपने साथियों से भी इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील करे। क्योंकि कार्यकत्र्ताओं का एक-एक वोट इनेलो प्रमुख औमप्रकाश चौटाला व डा.अजय सिंह चौटाला को जेल से रिहा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्योंकि जनता की अदालत से कोई अदालत बड़ी नहीं होती। आज इनेलो जनता की अदालत में खड़ी हुई है। इंसाफ प्रदेश की जनता को करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाली 10 अप्रैल को हरियाणा प्रदेश के लोग सभी लोकसभा सीटों पर इनेलो के पक्ष में मतदान करके इनेलो प्रत्याशियों को जीताने का काम करेंगे। इस अवसर पर  इनेलो जिला अध्यक्ष सुनिल लांबा, ठाकुर विक्रम सिंह, जिला प्रवक्ता डा.विजय शर्मा, राजेंद्र धानक, मेवासिंह फौजी,कपूर सिंह बाल्मीकि, आजाद सिंह वाल्मीकि, जगदीश मिताथल, मैनपाल कौशिक, अजीत तंवर, बिमला परमार, शकुंतला श्याणी, राजबीर तालू, जितेंद्र शर्मा, जितेंद्रनाथ, वीणा सारसर, बलराज चौहान, यशवीर घणघस, सुरेंद्र राठी, मनमोहन भुरटाना, जगदीश मिताथल समेत अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment