Sunday, May 22, 2011

सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वडेरा को हजारों एकड़ भूमि हरियाणा के सी.एम्. ने थमाई : चौटाला यु.पी.ए. सरकार व हरियाणा सरकार सबसे भ्रष्ट और नकारा


सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वडेरा को हजारों एकड़ भूमि हरियाणा के सी.एम्. ने थमाई : चौटाला 
यु.पी.ए. सरकार व हरियाणा सरकार सबसे भ्रष्ट और नकारा 
करनाल (अनिल लाम्बा) : कांग्रेस क़ी यु.पी.ए सरकार तथा हरियाणा सरकार को सबसे भ्रष्ट और नकारा बताते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने आज कहा कि हरियाणा सरकार की मुख्य सरगना दस जनपथ है | हरियाणा सरकार की पूरी बागडौर दस जनपथ से चलती है | सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर इनेलो प्रमुख ने कहा कि ताज्जुब की बात है कि जहां कांग्रेस की सरकारें हैं , उन प्रदेशों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार मचा है | किसानों की भूमि कोडियों के भाव खरीदकर बड़े-बड़े बिल्डरों को बेचीं जा रही है | आज करनाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वडेरा को हजारों एकड़ भूमि हरियाणा के सी.एम्. ने थमाई है | हैरानी कि बात है कि सोनिया और उनका परिवार यु.पी. में तो भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं लेकिन हरियाणा सरकार स्वयं किसानों को कंगाल कर रही है , उस पर वह चुप्पी साधे हैं | सर छोटूराम ने किसानों के हितों के लिए भूमि बचाने के लिए कड़े कानून बनाये थे लेकिन कांग्रेसी खुद किसानों को लूटने में लगे हैं | उपजाऊ भूमि को उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है | उपजाऊ भूमि घटेगी तो उत्पादन भी घटेगा और फिर फसल का लागत मूल्य बड़ेगा और महंगाई बड़ेगी | उन्होने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर राष्ट्रीय नीति की जरूरत नहीं है | यदि सरकार को भूमि की जरूरत भी है तो वह मार्किट मूल्य के हिसाब से किसानों को मूल्य अदा करे | यु.पी.ए. सरकार के दो साल पूरे होने पर के सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री खुद स्वीकार कर चुके हैं कि सरकार में उनकी मजबूरी और बेबसी है | उन्हें यदि लगता था कि बागडौर कहीं और से चल रही है तो वह सम्मानजनक तरीके से त्यागपत्र दे देते | खुद पत्रकार वार्ता में प्रधानमन्त्री अपनी बेबसी जाहिर कर चुके हैं | द्रमुक द्वारा कांग्रेस से समर्थन वापिस लेने के सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि देश में स्वार्थी लोगों का वर्चस्व कायम है , जो अपने मूल्यों व आदर्शों को ताक़ पर रखकर सता का सुख भोगने के लिए वशीभूत हो जाते हैं | उन्होंने कहा कि केंद्र की यु.पी.ए. सरकार को कोई खतरा नहीं है | इसका इलाज केवल मतदाता के पास है | एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि भारत को चीन और पाक से कोई खतरा नहीं है लेकिन भारत को अपने ही हुक्मरानों से खतरा है जो देश की अस्मत बेचने में लगे हैं | उन्होने कहा कि कांग्रेस के हाथों में जनतंत्र सुरक्षित नहीं है | किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की मौत को उन्होने एक भारी सदमा बताते हुए कहा कि इससे किसान आन्दोलन को झटका लगा है | केंद्र व प्रदेश सरकारें मिलकर किसानों को लूट रही हैं | किसानों को लागत मूल्य नहीं मिलता और किसानों को नकली बीज व यूरिया ब्लैक में दिया जा रहा है | पेट्रौल व डीजल के दाम कईं बार बडाये गये हैं | इनेलो चौबीस को दिल्ली के जन्त्र-मन्त्र पर प्रदर्शन कर सरकार को पेट्रौल के दाम वापिस लेने पर मजबूर करेगी | जातिगत जनगणना के सवाल पर चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की है | अब तो यह महिलाओं को भी आपस में लड्वाएँगे | टू जी स्पैक्ट्रम मामले पर उन्होने कहा कि असली अपराधी तो अभी भी बचे हैं | यह तो जांचकर्ताओं को निर्णय करना है कि उन्होने क्या फैसला लेना है | इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा , जिलाध्यक्ष यश पाल राणा , ओम प्रकाश सलूजा , विजय गुलाटी , राम कुमार एबला सहित कईं कार्यकर्ता मौजूद थे |   

No comments:

Post a Comment