खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे विभिन्न खिलाडियों को पुरस्कृत किया ड़ी.सी. करनाल ने
करनाल 13 फरवरी,(अनिल लाम्बा) : जिला स्तरीय ग्रामीण पंचायती राज खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे विभिन्न खिलाडियों को उपायुक्त नीलम पी. कासनी ने पुरस्कृत किया। इस खेल प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:- हरियाणा स्टाईल कबडडी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में निसिंग खंड की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि असंध खंड की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हरियाणा स्टाईल कबडडी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में घरौंडा खंड की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि करनाल खंड की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वालीवाल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में नीलोखेडी खंड की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि निसिंग खंड की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वालीवाल प्रतियोगिता महिला वर्ग में असंध खंड की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि घरौंडा खंड की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में घरौंडा खंड की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि नीलोखेडी खंड की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सा कस्सी प्रतियोगिता महिला वर्ग में असंध खंड की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि घरौंडा खंड की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दौड प्रतियोगिता 100 मीटर पुरूष वर्ग में निसिंग खंड के सुरेन्द्र प्रथम स्थान पर रहे जबकि नीलोखेडी खंड के संजीव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी दौड प्रतियोगिता महिला वर्ग में नीलोखेडी खंड की रीना प्रथम स्थान पर रही जबकि निसिंग खंड की प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 400 मीटर दौड प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में घरौंडा खंड के अनिल प्रथम स्थान पर रहे जबकि निसिंग खंड के सुरेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी दौड प्रतियोगिता महिला वर्ग में घरौंडा खंड की पुजा प्रथम स्थान पर रही जबकि नीलोखेडी खंड की रिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 1500 मीटर दौड प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में करनाल खंड के डिम्पल प्रथम स्थान पर रहे जबकि असंध खंड के सत्येन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी दौड प्रतियोगिता महिला वर्ग में निसिंग खंड की सृष्टि प्रथम स्थान पर रही जबकि असंध खंड की ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 5000 मीटर दौड प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में घरौंडा खंड के सतीश प्रथम स्थान पर रहे जबकि असंध खंड के सत्येन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी दौड प्रतियोगिता महिला वर्ग में घरौंडा खंड की पुजा प्रथम स्थान पर रही जबकि असंध खंड की ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पंच, सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य दौड प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में घरौंडा खंड के प्रवीन कुमार प्रथम स्थान पर रहे जबकि नीलोखेडी खंड के मुकेश कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता महिला वर्ग में निसिंग खंड की शिमला देवी प्रथम स्थान पर रही जबकि असंध खंड की सुमित्रा देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता 55 किलोग्राम पुरूष वर्ग में करनाल खंड के ध्यान चन्द प्रथम स्थान पर रहे जबकि घरौंडा खंड के राकेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम पुरूष वर्ग में असंध खंड के रेनू प्रथम स्थान पर रहे जबकि घरौंडा खंड के राजेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 66 किलोग्राम पुरूष वर्ग में निसिंग खंड के कृष्ण प्रथम स्थान पर रहे जबकि करनाल खंड के जरनैल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 74 किलोग्राम पुरूष वर्ग में असंध खंड के राजेश प्रथम स्थान पर रहे जबकि करनाल खंड के विनोद ने द्वितीय स्थान हासिल किया व 85 किलोग्राम पुरूष वर्ग में असंध खंड के कुलबीर प्रथम स्थान पर रहे जबकि इन्द्री खंड के रमेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम महिला वर्ग में निसिंग खंड की प्रियता प्रथम स्थान पर रही जबकि असंध खंड की कविता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला 51 किलोग्रामभार वर्ग में असंध खंड की करूणा प्रथम स्थान पर रही जबकि घरौंडा खंड की रीतू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला 55 किलोग्रामभार वर्ग में असंध खंड की सुनीता प्रथम स्थान पर रही जबकि नीलोखेडी खंड की आरती ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला 59 किलोग्रामभार वर्ग में असंध खंड की उर्मिला प्रथम स्थान व भारती ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा महिला 63 किलोग्रामभार वर्ग में नीलोखेडी खंड की प्रीती प्रथम स्थान पर रही जबकि असंध खंड की सोनिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लम्बी कूद पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में करनाल खंड के संदीप प्रथम स्थान पर रहे जबकि घरौंडा खंड के सुशील ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा महिला वर्ग में नीलोखेडी खंड की रीना प्रथम स्थान पर रही जबकि असंध खंड की सीमा ने द्वितीय स्थान हासिल किया । इसी प्रकार ऊंची कूद पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में असंध खंड के टींकू प्रथम स्थान व रविन्द्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा महिला वर्ग में नीलोखेडी खंड की रीना प्रथम स्थान पर रही जबकि घरौंडा खंड की रेखा ने द्वितीय स्थान हासिल किया । भारोतोलन प्रतियोगिता पुरूष वर्ग 55 किलोग्राम भार में असंध खंड के संदीप प्रथम स्थान पर रहे जबकि इन्द्री खंड के मंदीप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम भार में करनाल खंड के गुलशन प्रथम स्थान पर रहे जबकि घरौंडा खंड के रम्मी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 66 किलोग्राम भार में घरौंडा खंड के संजीव प्रथम स्थान पर रहे जबकि असंध खंड के सुरेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 74 किलोग्राम भार में असंध खंड के राजेश प्रथम स्थान पर रहे जबकि घरौंडा खंड के अजविन्द्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा 85 किलोग्राम भार में घरौंडा खंड के कश्मीर प्रथम स्थान पर रहे जबकि इन्द्री खंड के रमेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता महिला 48 किलोग्रामभार वर्ग में असंध खंड की कविता प्रथम स्थान पर रही जबकि निसिंग खंड की एकता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 51 किलोग्रामभार वर्ग में घरौंडा खंड की पुजा प्रथम स्थान पर रही जबकि असंध खंड की भारती ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 55 किलोग्रामभार वर्ग में असंध खंड की कांता प्रथम स्थान पर रही जबकि नीलोखेडी खंड की रजनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 59 किलोग्रामभार वर्ग में असंध खंड की आशु प्रथम स्थान व भारती ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा 63 किलोग्रामभार वर्ग में असंध खंड की सुनीता प्रथम स्थान व रेनू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मटका दौड प्रतियोगिता में इन्द्री खंड की ममता प्रथम स्थान पर रही जबकि करनाल खंड की सीमा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में घरौंडा खंड के कश्मीर प्रथम स्थान पर रहे जबकि करनाल खंड के गजराज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में नीलोखेडी खंड की रीना प्रथम स्थान व सपना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शाटपुट प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में घरौंडा खंड के कश्मीर प्रथम स्थान पर रहे जबकि करनाल खंड के गजराज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में नीलोखेडी खंड की रीना प्रथम स्थान रही जबकि घरौंडा खंड की कोमल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

No comments:
Post a Comment