Friday, February 17, 2012

जन-समस्याओं के समाधान में हुड्डा सरकार विफल : चौटाला


जन-समस्याओं के समाधान में हुड्डा सरकार विफल : चौटाला 
गुडग़ांव,(अनिल लाम्बा) : शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में इनेलो जनसमस्याओं का समाधान करने में असफल रही हुड्डा सरकार को घेरेगी। कांगे्रस के राज में कानून व्यवस्था की हालत इस कद्र बिगड़ी हुई है कि इस राज में अभी तक 1609 बच्चों का अपहरण हुआ है और उनमें से एक भी बच्चा बरामद हुआ है और न ही उसका कोई सुराग हाथ लगा है। यह बात आज इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जिले के गांव रिठौज में पार्टी नेता रोहताश खटाना के आवास पर सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पिछड़ा हुआ है। पूरा हरियाणा आज सुविधाओं की मांग कर रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार उन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को हुड्डा सरकार बार-बार बहकाती रही है। सात साल बीत जाने के बावजूद बिजली में कोई सुधार नहीं हुआ। बल्कि प्रदेश सरकार के कुशासन तथा भूमि घोटाला और अन्य मामलों में लिप्त होने के कारण सरकार का लोगों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर नागरिक परेशान है, राज्य में कांग्रेस का एकमात्र विकल्प इनेलो पार्टी है जो आम बिरादरी को साथ लेकर चलती है। उन्होंने दावा किया कांग्रेस केवल सब्जबाज दिखाती है और इनेलो पार्टी आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने कहा  कि अगर उनकी सरकार सत्ता  में आई तो कांग्रेस के  भ्रष्ट नेताओं को जेल की सलाखों  के पीछे भेजा जाएगा और उनकी  काली कमाई को जब्त कर जनता के विकास पर खर्च किया जाएगा। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जिस किसी को अदालत द्वारा अपने फैसले में दोषी ठहराया जाए वही दोषी है। सम्मन देने से दोषी नहीं होता। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि वैसे तो अदालत के काम में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है लेकिन दोषी वही है जिसे अदालत दोषी ठहराये। सम्मन जारी होने का मतलब है कि अदालत ने उसे अपना पक्ष रखने और बात कहने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही के विधानसभा चुनाव में लगता है  कि कांगे्रस का सफाया हो गया है और पार्टियों की हालत भी अच्छी नहीं है। उत्तर प्रदेश में तो बहुमत के अभाव में राष्ट्रपति शासन के आसार बने हुए हैं। संगठन फेरबदल को लेकर उन्होंने कहा कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देने का काम जारी रहेगा। 

No comments:

Post a Comment