Saturday, February 18, 2012

पुरुष अटेंडेंट का यौन उत्पीड़न करता था ले. कर्नल, अब होगा कोर्ट मार्शल पुरुष अटेंडेंट का यौन उत्पीड़न करता था ले. कर्नल, अब होगा कोर्ट मार्शल


पुरुष अटेंडेंट का यौन उत्पीड़न करता था ले. कर्नल, 


अब होगा कोर्ट मार्शल

पालमपुर (अनिल लाम्बा) : पालमपुर सैन्य स्टेशन हेडक्वार्टर के पूर्व एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडेंट 

लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह सिद्धू पर पुरुष अटेंडेंट के यौन उत्पीड़न के आरोप सिद्ध होने पर कोर्ट 

मार्शल के आदेश जारी किए गए हैं। सेना की ओर से ममून छावनी क्षेत्र पठानकोट में लेफ्टिनेंट 

कर्नल सिद्धू के खिलाफ की गई कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में यह आदेश जारी किए गए हैं। वर्ष 2010 

में लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह सिद्धू के पालमपुर स्टेशन हेडक्वार्टर में एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडेंट 

के पद पर तैनात थे तो उनके अटेंडेंट ने उन पर यौन उत्पीड़न की शिकायत सैन्य आला 

अधिकारियों से की थी। सैन्यधिकारियों की जांच में अटेंडेंट से किए गए अशोभनीय व्यवहार एवं 

यौन उत्पीड़न के आरोप सत्य पाए जाने पर लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह सिद्धू पर कोर्ट ऑफ 

इन्क्वायरी के ऑर्डर पास किए गए थे। इसके तहत उन पर अब जनरल कोर्ट मार्शल के आदेश 

दिए हैं। सेना की इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तैनात जवान ने आरोप लगाया 

था कि जब वह पालमपुर के स्टेशन हेडक्वार्टर में एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडेंट के सहायक के रूप में 

तैनात था तो उसके साथ यह घटना घटी थी। इसकी शिकायत उसने सेना मुख्यालय सहित 

आला अधिकारियों से की थी।लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धू और विवादों का चोली दामन का साथ रहा 

है। फिरोजपुर से आर्मी कॉन्ट्रेक्टर दर्शन लाल की गुमशुदगी मामले में सीबीआई पहले भी पंजाब 

और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर लेफ्टिनेंट कर्नल सरूप सिंह सिद्धू से पूछताछ कर चुकी है।


मामले के निपटारे के लिए एनआरआई से लिए थे 20 

लाख

वर्ष 2011 में ऑस्ट्रेलिया के एनआरआई खड़क सिंह बाजवा ने वेस्टर्न कमांड को भेजे लिखित 

शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धू ने आपराधिक मामले को सुलटाने 

की एवज में 30 लाख रुपए सहित 1.2 लाख रुपए के मोबाइल फोन लिए थे। वेस्टर्न कमांड को 

मिली शिकायत के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धू ने एनआरआई बाजवा को 15 लाख रुपए राशि 

सहित तीन मोबाइल लौटा दिए थे।पालमपुर स्टेशन हेडक्वार्टर में पूर्व में तैनात एडमिनिस्ट्रेटिव 

कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह सिद्धू मामले में सेना मुख्यालय से अभी तक कोई आदेश 

प्राघ्त नहीं हुए हैं। कर्नल सिद्धू के खिलाफ कोर्ट आफ इन्क्वायरी जारी थी, उसमें क्या निर्णय 

लिया, उसकी जानकारी नहीं है। 

No comments:

Post a Comment