युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : प्रदीप गिल
इन्द्री,(अनिल लाम्बा) : युवा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिल ने आज इन्द्री में युवा इनेलो सम्मेलन कर युवाओं को इनेलो के साथ जुडऩे का आहवान किया। युवा जिस भी पार्टी के साथ दिल से लग जाते है उस पार्टी की सरकार बनना तय हो जाता है। युवा किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। इस लिए इनेलो ने हमेशा ही युवाओं का सम्मान किया था तथा युवाओं के हितों में विशेष काम किया है। युवा जितनी संख्या में इनेलो के साथ है उतने युवा दूसरे दलों के साथ नहीं है। इसके बावजूद भी युवा इनेलो एक बुथ पर दस युथ की टीम खड़ी करने में लगी हुई है। इनेलो पार्टी सत्ता में आने के बाद युवाओं के साथ अन्याय बन्द किया जाएगा। युवा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष का आज इन्द्री में जोरदार स्वागत हुआ। युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदीप गिल ने कहा कि कांग्रेस सहित दूसरे दलों के नेताओं ने युवाओं को सिर्फ वोट के लिए ही इस्तेमाल किया है। वोट के बाद युवाओं को पूछते तक नहीं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस नेता विरेन्द्र सिंह सत्ता से बाहर होते हुये युवा की राजनीति करते थे। यहां तक कि युवा सेना का गठन कर बड़े-बड़े दावे किये थे लेकिन सत्ता मिलने के बाद उन्होंंने युवाओं की तरफ मुहं करना भी उचित नहीं समझा। कांग्रेस के नेता झूठ की राजनीति करते है जबकि इनेलो ने हमेशा ही युवाओं के हकों के लिए काम किये है। बेरोजगारों को बेरोजबगारी भत्ता देना की शुरूआत इनेलो राज में ही हुई थी। इनेलो ने युवाओं राजनीति में अधिक भागीदारी दी। प्रदीप काम्बोज की अध्यक्षता में आज हुई इस बैठक में युवा इनेलो के सिटी अध्यक्ष पवन सैनी, इनेलो शहरी अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, जसविन्दर सिंह गढ़ीबीरबल,भीम मढ़ाण, संदीप सेठी, योगेश मनोचा, प्रकाश वर्मा, सतीश शर्मा, अजय कश्यप, अमित गोयल, रामकुमार, संदीप वाल्मिकी और राजेन्द्र शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर युवा इनेलो सिटी अध्यक्ष पार्षद पवन सैनी दल बल सहित शहर से बड़े काफिले के साथ सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। युवा इनेलो प्रदेश सचिव प्रदीप काम्बोज ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। लोगों ने कांग्रेस को बहुत उम्मीदों के साथ सत्ता सौंपी थी लेकिन जनता की उम्मीदों के अनुरूप इस सरकार ने काम नहीं किया है। इस सरकार नौकरियां नीलाम हो रहीे है तथा बेरोजगारों को झूठे सपने दिखाए जा रहे है।

No comments:
Post a Comment