Wednesday, February 15, 2012

युवा इनेलो संघठन को बनाया जाएगा और मजबूत


युवा इनेलो संघठन को बनाया जाएगा और मजबूत 
करनाल,(अनिल लाम्बा) : युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल ने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत बनाने में भूमिका अदा करेगा। इस साल में एक बूथ पर दस यूथ कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। प्रदीप गिल ने प्रेम प्लाजा में आयोजित युवा इनेलो के सम्मेलन को सम्भोधित किया। सम्मेलन का आयोजन युवा इनेलो शहरी अध्यक्ष अमनदीप सिंह चावला ने किया। प्रदीप गिल ने कहा कि युवा इनेलो में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई है, तब-तब महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा है। कांग्रेस के शासन में जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। किसानों की हालत पस्त होती जा रही है। शहरी अध्यक्ष अमनदीप सिंह चावला ने कहा कि लोग इनेलो के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं। इस दौरान नवीन कांबोज, हन्नी गाबा, गौरव कांबोज, मनविंद्र सिंह चावला, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, अमरजीत लाठर, कुलवंत सिंह, ललित चौहान, दीपक राणा, जसप्रीत, मनदीप लाठर, अरूण चोपड़ा, निरंजन, काका, मनप्रीत, सतनाम सिंह, कबिश बतरा, दीपक बंसल, पुनीत रतरा जितेश चावला, दविंद्र चौधरी, मुख्त्यार सिंह, दलजीत, नवीन नरवाल, लक्की खुराना, मोहित शर्मा व सुरेश बांडा मौजूद रहे।
घरौंडा (अनिल लाम्बा) : युवा इनेलो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल इनेलो कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। युवा कार्यकर्ताओं के कंधों पर पूरी पार्टी का भार है और प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। पार्टी जिला अध्यक्ष यशवीर राणा कुकु ने कहा कि पूरा प्रदेश इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व ताऊ देवी लाल की नीतियों को दोबारा याद कर रहा है। इस मौके पर विधायक नरेद्र सागवान, युवा जिला अध्यक्ष रमेश सिद्धपूर, चौधरी कुलदीप सिंह, जिला सचिव दिनेश सेन, इनेलो प्रेस प्रवक्ता जेपी शेखपूरा, सुमेर डिंगर माजरा, सतीश कुटेल, राजेश आचार्य, साहब सिंह, रिकू राणा, जगरूप संधू, बालकिशन जोगी व वीरेद्र काजल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment