Sunday, February 12, 2012

आयकर विभाग को मिली देश में सबसे बड़ी सफलता आयकर विभाग के निशाने पर अब बड़े टैक्स चोर

आयकर विभाग को मिली देश में सबसे बड़ी सफलता 
आयकर विभाग के निशाने पर अब बड़े टैक्स चोर 
करनाल (अनिल लाम्बा) : आयकर विभाग को देश में अब तक सबसे बड़ी सफलता मिली | इस सफलता के बाद आयकर अधिकारी अति-उत्साहित हैं | इसके बाद उनके निशाने पर कईं बड़े टैक्स चोर हैं | जिनमें रियल स्टेट से जुड़े लोगों के साथ-साथ ज्वेलर्स तथा स्कूल संचालन से जुड़े लोग भी शामिल हैं | इस सबके बाद आयकर विभाग एक बड़ा अभियान चला सकता है | आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है क़ि इस कार्यवाही को छापा नहीं माना जा सकता बल्कि स्कुट्नी कहा जा सकता है | आयकर विभाग के प्रमुख कमिश्नर बलबीर सिंह काफी उत्साहित हैं | उन्होंने बताया क़ि करनाल में जे.ड़ी. ग्रीन के संचालकों से स्कुट्नी करके बाईस करोड़ क़ी अघोषित सम्पति सरेंडर करवाई गयी | वहीं पर सात करोड़ का टैक्स भी लगाया गया | करनाल में हर साल इन दिनों में आयकर विभाग सक्रिय होता है | पिछले वर्षों में आयकर विभाग ने कुंजपुरा रोड पर स्थित कुछ शोरूमों, सराफा बाज़ार के ज्वेलर्स और प्लाईवुड व्यवसाइयों को निशाना बनाया था | पहली बार आयकर विभाग ने रियल स्टेट वालों को निशाने पर लिया | गत दिवस होने वाली कार्यवाही काफी महत्वपूर्ण थी | जिसमें बलबीर सिंह के साथ संयुक्त कमिश्नर रामचन्द्र,दिनेश,जगबीर सिंह,जे.के.मेहता,शील गुप्ता,राजेन्द्र शर्मा,रामफल,कविता तथा अनिल शर्मा शामिल थे | इस कार्यवाही के बाद रियल स्टेट से जुड़े लोगों में हडकम्प मचा हुआ है | जानकार लोगों का कहना है क़ि करनाल में यह छोटी मछली थी | बड़े मगरमच्छ अभी भी बचे हुए हैं | उन पर भी छानबीन चल रही है | जल्द ही करनाल और आस-पास के क्षेत्र में आयकर विभाग क़ी बड़ी कार्यवाही हो सकती है | वहीं पर कुछ ज्वेलर्स और स्कूल से जुड़े लोगों के साथ-साथ कुछ बड़े समाजसेवियों पर भी आयकर विभाग क़ी निगाह है | बताया जा रहा है क़ि पिछले एक दशक में रियल स्टेट  से जुड़े लोगों के पास भारी मात्रा में पैसा आया है | यह पैसा किस जगह से आया है,किसका पैसा लगा है | कहीं यह पैसा अंडरवर्ल्ड का तो नहीं है इसकी भी छानबीन क़ी जा रही है | 

No comments:

Post a Comment