करनाल, (इंडिया विसन) : आज असंध में अज्ञात बदमाशों ने कोर्ट में ग्वाही देकर लौट रही एक महिला को गोली मार दी। इस वारदात में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे असंध के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसे करनाल रैफर कर दिया जाएगा। आशंका है कि महिला पर गोली चलाने की वजह प्रॉपट्री विवाद हो सकता है। बताया जाता है कि महिला का किसी के साथ प्रॉपट्री विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते वह आज कोर्ट में ग्वाही देने भी पहुंची थी लेकिन जब वह कोर्ट से बाहर निकली तो उसे दबंगों ने अपना निशाना बना लिया। महिला का नाम मंजीत कौर बताया जा रहा है। 35 वर्षीय मंजीत कौर का मायका गगसीना में है और वह फिलहाल दिल्ली रह रही है।  

No comments:
Post a Comment