Friday, April 6, 2012

देवीलाल क़ी पुण्यतिथि पर सर्वधर्म सभा

देवीलाल क़ी पुण्यतिथि पर सर्वधर्म सभा नयी दिल्ली/चंडीगढ़, (अनिल लाम्बा) : पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि पर आज नई दिल्ली स्थित संघर्षस्थल पर सर्वधर्म सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा हरियाणाभर के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली स्थित चौ. देवीलाल की समाधि संघर्षस्थल आयोजित किया गया जिसमें सुबह से ही जननायक को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर संघर्षस्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मों के धार्मिक विद्वानों ने हिस्सा लिया और चौ. देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता चौ. ओमप्रकाश चौटाला संघर्षस्थल पर पहुंचे और स्व. देवीलाल की समाधि पर पुष्पांजलि देकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर उनकी पत्नी स्नेहलता व पुत्रवधु नयना सिंह भी मौजूद थीं। इनेलो प्रमुख के अलावा पार्टी के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता आईडी स्वामी, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी, दिल्ली इनेलो के अध्यक्ष व विधायक भरत सिंह, इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधुराम चौधरी, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह, करण चौटाला व अर्जुन चौटाला के अलावा पार्टी युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी बलदेव अलावलपुर, पूर्व विधायक सईदा खान, पार्टी की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत, महासचिव दिनेश डागर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरि सिंह राणा सहित अनेक विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों और इनेलो के वरिष्ठ नेताओं के अलावा भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और किसानों के मसीहा पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने चौधरी देवीलाल के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने जीवनभर किसान, कमेरे वर्ग, मजदूर व व्यापारियों के लिए संघर्ष किया। अजय चौटाला ने कहा कि देश का कमेरा, मजदूर व किसान वर्ग जब-जब परेशान होता है, तब-तब वह स्वर्गीय चौधरी देवीलाल को याद करता है। उन्होंने कहा कि आज भी वे देशवासियों के दिल में बसे हुए हैं। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल किसानों, मजदूरों के दुख दर्द को भलीभांति समझते थे और पूरे देश के किसानों के लिए वे प्रेरणा स्रोत थे और उनके संघर्ष की चर्चाएं चौपालों से लेकर संसद तक होती रही है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी ने कहा कि देवीलाल वास्तव में गरीब, मजदूर के सच्चे हितैषी थे और उनका जीवन आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक का काम करेगा।

No comments:

Post a Comment