करनाल, (इंडिया विसन) : भारतीय जनता पार्टी अब 2014 के लोकसभा चुनावों को लेकर मास्टर प्लान तैयार कर रही है। जिसके चलते जन आंदोलनों के माध्यम से अपनी सशक्त उपस्थिति का एहसास भाजपा करवाने जा रही है। 3 साल की पिछली कार्यकारिणी की अवधि समाप्त होने के बाद जहंा नए सिरे से नए चुनावों की तैयारी की जा रही है वहीं पर पार्टी को लेकर तरह-तरह के प्लान तैयार किए जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी की गत दिवस हुई प्रदेश कार्यक समिति की बैठक में प्रदेश भर के जिला अधिकारियों और पदाधिकारियों के बीच भाजपा की दिशा और दशा पर ङ्क्षचतन और मंथन किया गया। साथ ही यह तय किया गया कि भाजपा हजकां के साथ मिलकर व्यूह रचना तय करेगी। भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों को लेकर जहां नए सिरे से पदाधिकारियों को तैयार कर रही है। यहां पर पार्टी अपने स्तर पर एक मास्टर प्लान तैयार कर रही है। जिसको लेकर बैठकों का दौर जारी रहेगा। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में उठाए गए मुद्दों को लेकर पार्टी के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि पार्टी अब जनाधारित मु्द्दों पर आंदोलन करेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था, बिजली की सप्लाई, किसानों की दुरावस्था के साथ-साथ बड़े भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा और हजकां के बीच अब संयुक्त रूप से सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में अब नए सिरे से सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। संगठन को और गतिशील बनाने के लिए कदावर नेताओं को जिलों की कमान दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार मौजूदा जिलाध्यक्षों में से ही किसी एक को भाजपा प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। करनाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के जिलाध्यक्षों को लेकर पर्दे के पीछे सरगर्मियां तेज हो उठी है। चुनावों को लेकर जो रणनीति हरियाणा में बनाई जा रही है उसकी शुरूआत नगर निगम चुनावों को लेकर आंदोलन से शुरू की जाएगी। सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान शुरू किए जाऐेंगें। भाजपा और हजकां गठबंधन नगर निगम चुनावों को लेकर काफी आसानवित है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि लोकसभा से पहले नगर निगम के चुनाव होते है तो पार्टी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवा कर कांग्रेस का मनोबल तोडऩे में कामयाब रहेगी।

No comments:
Post a Comment