बठिंडा, (इंडिया विसन) : बठिंडा पुलिस को दो सप्ताह से भी कम समय में एक और अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है जो अधिकतर दो पहिया वाहनों को अपना निशाना बनाते थे। उनसे 22 बाइक , दो स्कूटरियां , एक जीप बलेरो व एक कार इंडिगो मिली है। यह जानकारी एस एस पी बठिंडा डा. सुखचैन सिंह गिल ने आज यहां पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ की बैठक में दी। उल्लेखनीय है कि गत 28 अप्रैल को भी बठिंडा पुलिस के नार्कोटिक सैल द्वारा वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे 14 चौपहिया वाहन व एक दो पहिया वाहन बरामद किया गया था जिनका मूल्य लगभग 75 लाख रुपये था।
एस एस पी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में वाहन चोर गिरोह आम लोगों के सिरदर्द बने हुये थे। इस सम्बंध में एस पी (डी) अमरजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थीं। नार्कोटिक सैल पुलिस को सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य बठिंडा में घूम रहे हैं व किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस गिरोह में अमरजीत सिंह निवासी गुरु की नगरी बठिंडा , मंगल ङ्क्षसंह उर्फ मंगा सिंह व उसका भाई जोरावर सिंह निवासी गांव बूटा जिला कपूरथला, विजय कुमार बाघला निवासी बठिंडा शामिल हैं। इस पर पुलिस ने कल इस सम्बंध में थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एस आई राजिन्द्र सिंह प्रभारी नार्कोटिक सैल राजिन्द्र सिंह की टीम ने मंगल सिंह व अमरजीत सिंह को एक बाइक पर तथा जोरावर सिंह को एक अन्य वाइक पर जाते अनाज मंडी में एफसीआई के गोदामों के पास दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। अमरजीत सिंह की निशानदेही पर उसके घर गुरू की नगरी से एक एक्टिवा स्कूटर , 7 बाइक हीरो हांडा स्पलैंडर बरामद किये। इनमें से तीन वाहनों की रजिस्ट्रेशन कापियां जाली तैयार की हुई थीं। मंगल सिंह की निशानदेही पर ऊधम सिंह नगर से एक तबेले से सात बाइक बरामद की गईं। जोरावर सिंह की निशानदेही पर 6 बाइक व एक एक्टिवा स्कूटरी ऊधम सिंह नगर में ही एक अलग से लिये कमरे से बरामद की गईं। आज जब उनसे दोबारा पूछताछ की गई तो अमरजीत सिंह की निशानदेही पर एक गाड़ी बलेरियो व मंगल सिंह की निशानदेही पर एक गाड़ी इंडिगो बरामद की गई। पुलिस सूत्रों अनुसार यह वाहन मानसा रोड स्थित ग्रोथ सैंटर में सुनसान जगह से बरामद की गई। उक्त दोनों चोपहिया वाहनों में से एक लुधियाना से व एक संगरूर से चोरी किया था। एसएसपी अनुसार आरोपियों ने माना है कि उक्त दो पहिया वाहन उन्होंने कपूरथला , नकोदर , शाहकोट , मोगा , बठिंडा , मानसा व कई अन्य जिलों से चोरी किये थे। इस गिरोह का एक सदस्य विजय बाघला जो जाली रजिस्ट्रेशन तैयार कर वाहनों को बेचने में सहायता करता था, फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अमरजीत सिंह मोगा जिला की अदालत से भगोड़ा है व जिस पर पहले बठिंडा में भी जाली करंसी के मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है तथा सजा होने पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत पर है। उक्त तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उक्त आरोपियों को 10 मई तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिये हैं। इस दौरान उनसे और खुलासा हो सकता है।

No comments:
Post a Comment