सोनीपत, (इंडिया विसन) : पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बने हजकां-भाजपा गठबंधन का भविष्य अंधकारमय है और यह शीघ्र ही टूट जाएगा। दोनों ही शून्य हैं और शून्य का जोड़ हमेशा शून्य ही होता है। राष्ट्रपति चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जैसे व्यक्तित्व पर सर्वसहमति बनती है तो इनेलो उसका समर्थन करेगी।
इनेलो सुप्रीमो मंगलवार को सोनीपत के मिनाक्षी गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद युवा जिला अध्यक्ष सुमित राणा के कार्यालय पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
चौटाला ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार अमेरिका जैसे देशों के साथ मिलकर देश के अरबों के व्यापार को खत्म करना चाहती है। यही कारण है कि इन दिनों हिलेरी क्लिंटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ मिलकर एफडीआई जैसे मामलों पर समर्थन जुटाने का प्रयास कर रही है। एफडीआई को मंजूरी मिली तो देश के दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या आने वाले दिनों में और भी विकट हो जाएगी क्योंकि सरकार के पास पर्याप्त बिजली है ही नहीं।
कहने को नए पावर स्टेशन लगाए जा रहे हैं लेकिन चलाने के नाम पर सरकार पुराने स्टेशनों को ही ठीक ढंग से नहीं चला रही। मंडियों में गेहूं की बर्बादी पर उन्होंने कहा कि बम्पर पैदावार को सरकार ने गंदगी बना दिया। सरकार ने किसानों के सपनों पर कुठाराघात किया है। देश में गरीबी बढ़ रही है और सरकार पूंजीपतियों के घर भरने में जुटी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है ऐसे में तीसरा मोर्चा समय की मांग है। इनेलो संगठन के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो का संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है। इसके कार्यकर्ता चट्टान की भांति मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिजली संकट ओर बढ़ेगा, क्योंकि सरकार नए संयत्र स्थापित करने में नाकाम रही है। फरीदाबाद प्लांट बंद पड़ा है। पानीपत में वही पुरानी यूनिटें ही काम कर रही हैं।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के सम्मेल को संबोधित करते हुये इनेलो प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे गरीब मजदूर, किसान व व्यापारी विरोधी इस सरकार के ज्यादतियों से प्रदेश की जनता को बचाने के लिए जनता के बीच पहुंचें और उनके सुख दुख के साथी बने।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. बांगड़ ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति बद से बदतर हो रही है। जब चौ.ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो गेहूं की खरीद के समय स्वयं मंडियों का दौरा करते थे। इस दौरान ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान, पूर्व एचपीएससी चेयरमैन डा. केसी बांगड़, जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, प्रदेश प्रचार सचिव राजकुमार रिढाऊ, तेलूराम जोगी, महिला की जिला अध्यक्षा बबीता दहिया, नक्षत्र सिंह मल्हान, अजीत अंतिल, अर्जुन आंतिल, पूर्व चेयरमैन बालकिशन शर्मा, कुनाल गहलावत, फुलकंवार चौहान, महाबीर शर्मा, पार्षद प्रोमिला मलिक रवि दहिया, रविन्द्र सरोहा, रमेश पहलवान, सतीश कौशिक आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment