Tuesday, January 28, 2014

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस्तीफा दे सकते हैं

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस्तीफा दे सकते हैं। कांग्रेस और नेशनल कॉनफ्रेंस का सत्ताधारी गठबंधन इन संकेतों के बीच टूट सकता है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दोनों पार्टियों के बीच तीखे मतभेदों के चलते त्यागपत्र देने पर विचार कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व अप्रैल,मई लोकसभा चुनाव और इस साल अक्तूबर, नवम्बर में विधानसभा चुनाव से पहले कऱीब 700 नई प्रशासनिक इकाइयां गठन की योजना में बाधक बन रही हैं। इससे दोनों पार्टियां एक टकराव की राह पर चल पड़ी हैं। कांग्रेस महासचिव और पार्टी मामलों के लिए प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज, केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और उमर के बीच बैठक के बावजूद इस गतिरोध को सुलझाने के प्रयास अफसल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment