लघु सचिवालय के समक्ष धरना देकर फूंका सी.एम. का पुतला
कहा : कांग्रेस विधायक रामकिशन फौजी को किया जाए तुरंत गिरफ्तार
करनाल, 28 जनवरी (अनिल लाम्बा) : बुवानीखेड़ा के कांग्रेस विधायक रामकिशन फौजी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर आज इनैलों कार्यकत्र्ताओं ने करनाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की न केवल शव यात्रा निकाली। बल्कि लघु सचिवायल के बाहर हुड्डा का पुतला भी फूंका। बाद में उन्होंने डी.सी. को ज्ञापन देने से पहले जोरदार नारेबाजी भी की। इनैलों कार्यकत्र्ताओं ने डी.सी. को ज्ञापन देने का समय दिया हुआ था, लेकिन डी.सी. नही आए। इस दौरान इनैलों कार्यकत्र्ताओं ने ऐलान किया कि जो अधिकारी लापरवाही दिखा रहे हैं। सरकार आने पर उनसे हिसाब-किताब चुकता किया जाएगा। बाद में डी.सी. खुद नीचे आए और उन्होंने ज्ञापन अपने हाथों में लिया। यह ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपा गया हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि कांग्रेस विधायक रामकिशन फौजी के खिलाफ न केवल तुरंत मामला दर्ज किया जाए, बल्कि उसे गिरफ्तार भी किया जाए। हरियाणा में कांग्रेस द्वारा किए गए भ्रष्ष्टाचार के विरोध में इनेलो ने मंगलवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सुबह रोड़ धर्मशाला में एकत्रित हुए और वहां से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सतबीर कादियान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस मौके पर सतबीर कादियान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो ने 6 सितंबर 2013 को मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी द्वारा सीएलयू के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के सबूत सीडी के माध्यम से पेश किए थे। सरकार ने इस सीडी को लोकायुक्त के पास जांच के लिए भेजा था। जांच के बाद लोकायुक्त ने 20 जनवरी को अपना फैसला सुनाते हुए रामकिशन फौजी के खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा कि निकम्मी और भ्रष्ष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया। इनेलो नेताओं ने खुलासा करते हुए बताया कि इनेलो विधायक दल कांग्रेस मंत्रियों, विधायकों व नेताओं की सीएलयू के लिए रिश्वत मांगने के लिए सीडी राज्यपाल को दे चुका है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, मुख्य संसदीय सचिव विनोद भयाना, विधायक नरेश पोसवाल, विधायक रामनिवास घोडेला, विधायक सम्पत सिंह के पुत्र गौरव, विधायक जलेब खां के पुत्र साजिद खां व कांग्रेस के पूर्व युवा प्रधान संजय छोक्कर के खिलाफ सबूत सीडी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे जा चुके हैं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में कांग्रेस सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों ने हरियाणा को बेचने का काम किया है। अपने आकाओं को खुश करने के लिए हरियाणा के किसानों को बर्बाद करने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। इनेलो ने ज्ञापन में बताया कि 2005 से अब तक मुख्ययंत्री 22 हजार एकड़ भूमि के सीएलयू जारी कर चुके हैं। आवासीय सीएलयू के लिए प्रति एकड़ कम से कम 1 करोड़ रुपए रिश्वत ली जा रही है। व्यवसायिक सीएलयू के लिए कई-कई करोड़ रुपए मांगे जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यशवीर राणा, राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, रामकुमार ऐबला, जगदीश चावला, जयप्रकाश कांबोज, जे.पी दूहन, पालेराम धनखड़, रजत चावला, फूल सिंह मंजूरा, गौरव रंबा, राजीव गोंदर, प्रेम शाहपुर, ज्ञान सिंह चावला, प्रकाश कौर, सोनिका गिल, राधा राणा, संतोष यादव, हरिसिंह संधु, धर्मपाल गुप्ता, राजीव गोंदर, मदन मुंजाल, अमित बसताड़ा, रणबीर प्योंत, रजनीश लाठर, राजेश नगला, रमेश सिद्धपुर, प्रदीप कांबोज, भीम मढान, जितेंद्र नेहरा, विजय गुलाटी, गुरदेव रंबा, मनोज वधवा, रमेश मिड्ढा, शिव बजाज, अमित खुराना, जयसिंह वैद, भूपेंद्र लाडी, महम सिंह राजेपुर, राजेश पधाना, जसमेर बड़थल, सतेंद्र पूनिया, दलबीर जाणी, जल सिंह बजीदा, सुनील जाम्बा, रिषी जाणी, रामा मदान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment